फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilnadu assembly election 2021 bjp did not release candidate list but party leader n nagendra files his nomination from tirunelveli

तमिलनाडु: उम्मीदवार फाइनल हुए नहीं, फिर भी इस भाजपा नेता ने भर दिया नामांकन

Fri, 12 Mar 2021 08:07 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कुमार संभव Updated Fri, 12 Mar 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Tamilnadu assembly election 2021 bjp did not release candidate list but party leader n nagendra files his nomination from tirunelveli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अभी अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप नहीं दे पाई है। हालांकि, इससे पहले ही पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष एन. नागेंद्रन ने शुक्रवार (12 मार्च) को तिरूनेलवेली विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके इस कदम से पार्टी में हलचल मच गई है। 

विज्ञापन

दो बार जीते और दो बार हारे नागेंद्रन

गौरतलब है कि अन्नाद्रमुक कैबिनेट में मंत्री रह चुके नागेंद्रन 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे।  वह 2001 से 2006 और 2011 से 2016 तक दो बार तिरूनेलवेली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि, इस सीट पर उन्हें दो बार हार का भी सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एआईएडीएमके से भाजपा का गठबंधन

बता दें कि नागेंद्रन ने यह कदम ऐसे समय उठाया, जब भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के पार्टी प्रमुख एल. मुरुगन के नेतृत्व में आज दिल्ली आया है। यह प्रतिनिधिमंडल पार्टी आलाकमान के साथ विचार-विमर्श करेगा और 20 विधानसभा सीटों पर उतारे जाने वाले उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देगा। गौरतलब है कि तमिलनाडु में भाजपा, एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन

नागेंद्रन ने दी यह जानकारी

नामांकन को लेकर नागेंद्रन ने पत्रकारों से कहा कि मैंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया, क्योंकि आज शुभ दिन है। वह पांचवीं बार इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बता दें कि चुनाव आयोग के कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उनके साथ केवल एक व्यक्ति मौजूद था।

पार्टी को थी नामांकन की जानकारी?

बताया जा रहा है कि भाजपा के कई स्थानीय नेताओं को नागेंद्रन के इस कदम की जानकारी थी। भाजपा के राज्य सचिव केटी राघवन ने बताया कि पार्टी के नेता जानते हैं कि वह आज नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में यह गोपनीय या आश्चर्यजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि नागेंद्रन उन संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिनकी पहचान भाजपा ने की है। राघवन ने कहा कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का एलान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed