फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilisai CPI MP face-off over appointment of Tamil nadu leaders as Governors

Tamil Nadu: तमिलिसाई की नियुक्ति पर बहस, सोशल मीडिया पर आमने-सामने आए माकपा सांसद और तेलंगाना की राज्यपाल

Wed, 22 Feb 2023 04:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 04:51 PM IST
सार

सुंदरराजन ने दावा किया था कि तमिलनाडु के लोग राज्य से कुछ उम्मीदवारों को चुनने में विफल रहे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें राज्यपाल नियुक्त किया। 

विज्ञापन
Tamilisai CPI MP face-off over appointment of Tamil nadu leaders as Governors
Tamilisai Soundarajan, Su Venkatesan - फोटो : Twitter

विस्तार

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन का बुधवार को तमिलनाडु के माकपा सांसद सु वेंकटेशन के साथ ट्विटर पर जोरदार बहस देखने को मिली। दरअसल, वेंकटेशन ने राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति की आलोचना की थी। 

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को सुंदरराजन ने दावा किया कि तमिलनाडु के लोग राज्य से कुछ उम्मीदवारों को चुनने में विफल रहे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें राज्यपाल नियुक्त किया। हाल ही में सुंदरराजन, एल गणेशन और सीपी राधाकृष्णन को केंद्र ने विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया था। 
विज्ञापन


लोकसभा सांसद वेंकटेशन ने उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि क्या उनका मतलब राजभवन के ट्यूटोरियल से है, जहां परीक्षा में असफल होने वाले लोग पढ़ते हैं? उन्होंने ट्विटर पर पूछा कि अगर प्रधानमंत्री ने (असफल होने वालों को) पदोन्नत किया है, तो क्या यह फर्जी प्रमाणपत्र नहीं माना जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वेंकटेशन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुंदरराज ने कहा कि इसमें बुरा महसूस करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि यह सीखने की एक पवित्र जगह भी है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के साथ पार्टी के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि केवल चुनावी जीत ही किसी चीज की मान्यता नहीं होती है। 


वेंकटेशन की आलोचना के जवाब में राज्यपाल तमिलिसाई ने कहा, अहंकार नहीं होना चाहिए। जो लोग कल जीते थे, वे कल हार सकते हैं। जो पहले हार गए थे, वे कल जीत सकते हैं। राज्यपाल बनने के लिए कुछ 'योग्यताओं' की जरूरत होने की बात कहते हुए सुंदरराजन ने वेंकटेशन से कहा, 'आपको वो नहीं दिखेंगी।'  


सुंदरराजन के हमले का जवाब देते हुए वेंकटेशन ने कहा कि उन्होंने ट्यूटोरियल को कमतर नहीं आंका। उन्होंने कहा, 'अहंकार तो यह है कि राजभवन में हम बैठेंगे, भले ही लोग हमें असफल कर दें, क्योंकि प्रधानमंत्री हमें प्रमोट करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह (सुंदरराजन) ठीक से जवाब नहीं दे रही हैं। उन्होंने सुंदरराजन से पूछा कि क्या उन्हें राजभवन से ट्रेनिंग नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed