फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil stars demand release of Rajiv gandhi's killers

तमिल सितारों ने की राजीव के हत्यारों की रिहाई की मांग

Mon, 13 Jun 2016 01:52 AM IST
आर रामसुब्रमण्यन/ अमर उजाला के लिए, चेन्नई
आर रामसुब्रमण्यन/ अमर उजाला के लिए, चेन्नई Updated Mon, 13 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Tamil stars demand release of Rajiv gandhi's  killers

तमिलनाडु के फिल्मी सितारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक अनूठा कदम उठाते हुए राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई की मांग की है। शनिवार को शहर में एक जुलूस निकालकर इन लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के 7 दोषियों को जेल से रिहा करने की मांग की। हालांकि इन दोषियों की रिहार्ह की मांग पिछले काफी समय से उठ रही है, लेकिन इसे 11 जून को गति मिली। क्योंकि 11 जून को 7 दोषियों में से सबसे कम उम्र के पेरारिवलन की गिरफ्तारी के 25 साल पूरे हुए हैं। 11 जून, 1991 को जब उसकी गिरफ्तारी हुई थी तब वह 19 साल का था।

विज्ञापन


पेरारिवलन की मां 69 वर्षीय अरपुथम्मल की अगुवाई में इस जुलूस में शीर्ष तमिल अभिनेता नाजर और साथियाराज आदि शामिल हुए। इसके अलावा इस जुलूस में पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पट्टाली मक्कल काची के नेता अंबूमणि रामदॉस सहित तमिल राष्ट्रवादी समूह के सैकड़ों कार्यकर्ता  शामिल हुए। इन लोगों ने बाद में सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री जयललिता को सभी सातों दोषियों को रिहा करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई का मुद्दा 2014 लोकसभा चुनाव के समय भी उठा था। 19 फरवरी 2014 को जयललिता ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार ने सभी सातों दोषियों को रिहा करने का फैसला लिया है और इस बाबत उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उस दिशा में कार्यवाही की मांग की थी। तब मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली केंद्र की कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर तमिलनाडु सरकार के फैसले पर स्थगन आदेश ले लिया था। बाद में उस मामले को न्यायमूर्ति एच एल दत्तू की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवैधानिक पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा था कि राज्य सरकार को राजीव के हत्यारे को रिहा करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि मामले की जांच सीबीआई कर रही थी।


संवैधानिक पीठ ने हालांकि यह फैसला सुनाया कि संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत राज्यपाल को मिली शक्ति के तहत वह किसी भी अभियुक्त को कभी भी रिहा कर सकता है। अब उसी का हवाला देते हुए तमिल स्टारों ने जयललिता से राजीव के हत्यारों की रिहाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed