फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Vijay leveled serious allegations against the DMK from the TVK platform News In Hindi

Tamil Nadu: टीवीके के मंच से विजय ने डीएमके पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा से गठबंधन पर भी दोहराया पुराना रुख

Sat, 27 Sep 2025 04:02 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 04:02 PM IST
सार

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय ने सत्तारूढ़ डीएमके पर 2021 के चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया, खासकर पुराने पेंशन योजना को लागू न करने पर नाराजगी जताई। साथ ही, उन्होंने भाजपा के खिलाफ पुराना रुख दोहराते हुए डीएमके-भाजपा गठबंधन को अवसरवादी करार दिया

विज्ञापन
Tamil Nadu Vijay leveled serious allegations against the DMK from the TVK platform News In Hindi
तमिलनाडु के टीवीके की रैली। - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यभर की सियासत में गर्माहट है। राजनीतिक पार्टियो ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है, इसके चलते राज्यभर में पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख और अभिनेता विजय ने सत्तारूढ़ डीएमके पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने डीएमके पर चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या उन्होंने 2021 के चुनावों में किए गए वादों को पूरा किया है। इस दौरान विजय ने कहा कि डीएमके सरकार ने पुराने पेंशन योजना को लागू करने में भी विफलता दिखाई है।
विज्ञापन


भाजपा के खिलाफ अपना रुख दोहराया
विजय ने भाजपा के खिलाफ अपना पुराना रुख दोहराया और डीएमके के साथ उनकी गठबंधन को अवसरवादी बताया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किया गया है और जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवीके प्रमुख विजय ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2026 में तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके को वोट देना भाजपा को वोट देना होगा। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल AIADMK के भगवा पार्टी के साथ गठबंधन को अनुचित और अवसरवादी बताया। विजय ने आरोप लगाया कि डीएमके परिवार का भाजपा के साथ गुप्त संबंध है। डीएमके को वोट देना भाजपा को वोट देना है। तमिलगा वेत्री कषगम भाजपा के साथ कभी कोई समझौता नहीं करेगा।

एआईएडीएमके पर आरोप लगाते हुए विजय ने कहा कि वह अम्मा का नाम जपने के बावजूद दिवंगत पार्टी प्रमुख जे जयललिता के आदर्शों को भूल गई है। उसने भाजपा के साथ अनुचित और अनुपयुक्त गठबंधन किया है। विजय ने दावा किया कि यह तमिलनाडु के कल्याण के लिए है और टीवीके इस तरह का राजनीतिक रुख नहीं अपनाएगी। भाजपा सरकार ने तमिलनाडु के लिए क्या किया है?

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बारिश के किसान प्रभावित: उद्धव ने की पूरा कर्ज माफ करने की मांग, फडणवीस सरकार पर निशाना भी साधा

नमक्कल की जानता को इस बात का दिलाया भरोसा
साथ ही इस दौरान उन्होंने ये भी भरोसा दिलाया कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तब नमकक्ल में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाएंगे। विजय ने कहा कि भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई उनकी प्राथमिकता होगी।


नमक्कल में विजय की रैली, उमड़ा जनसैलाब
गौरतलब है कि शनिवार की सुबह से ही तमिलनाडु के नमक्कल जिले में खुशी और उत्साह का माहौल था। सुबह से ही सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था, जहां परिवार, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में अपने पसंदीदा नेता को देखने के लिए जुटे थे। लोगों ने टीवीके के अध्यक्ष और अभिनेता विजय का जोरदार स्वागत किया गया, जिन्होंने नमक्कल और इसके बाद करूर जिले में अपनी पार्टी का पहला अभियान शुरू किया। 

ये भी पढ़ें:- ED: 1600 करोड़ की धोखाधड़ी; सेबी में पंजीकृत कंपनी के नाम पर बोला झूठ, 155 करोड़ की 212 अचल संपत्तियां कुर्क

सड़कों पर दिखी रंग-बिरंगी भीड़
इसके साथ ही सुबह से ही नमक्कल की मुख्य सड़कों पर रंग-बिरंगी भीड़ जमा हो गई थी। लोग विजय को ले जा रही विशेष रूप से सजाई गई गाड़ी को देखकर खुश नजर आ रहे थे। महिलाएं बच्चों के साथ, छात्र समूह, बुजुर्ग दंपति और स्कूल के बच्चे एक साथ खड़े होकर खुशी से चमकते हुए चेहरे दिखा रहे थे। कई लोग झंडे लहरा रहे थे, तो कुछ तस्वीरें खींच रहे थे। इतनी बड़ी भीड़ के कारण विजय की गाड़ी की रफ्तार बहुत धीमी हो गई और पूरा सफर जश्न में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed