Tamil Nadu: कार से घर लौट रही महिला का यौन शोषण, सात लोगों ने किया अपहरण
यह घटना 22 अगस्त को जिले के अरुप्पुकोट्टई के पास 40 वर्षीय महिला के साथ घटी। पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन एक किशोर सहित पांच लोगों को दबोच लिया। दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले से एक खौफनाक खबर आई है। कार से घर लौट रही महिला का एक अन्य कार व बाइक पर सवार सात लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना 22 अगस्त को जिले के अरुप्पुकोट्टई के पास 40 वर्षीय महिला के साथ घटी। पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन एक किशोर सहित पांच लोगों को दबोच लिया। दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पीड़िता अपने पड़ोसी के साथ शाम के वक्त घर लौट रही थी, तभी ये एक गिरोह के बदमाश उसके पीछे लग गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला का अपहरण कर लिया और हमला कर लिया। पीड़िता के आभूषण व पैसे भी लूट लिए गए। इसके बाद आरोपी भाग निकले।
Tamil Nadu | A 40-yr-old woman was abducted & sexually assaulted by a group of seven people while she was returning in a car near Aruppukottai in Virudhunagar district on Aug 22. Five people, including a juvenile, were arrested on Aug 23. Search on for the other two: Police(24.8)
— ANI (@ANI) August 25, 2022