फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Road Accident: Six vehicles collided in cuddalore, five of family died

Tamil Nadu: दो बस, दो लॉरी और दो कार आपस में टकराईं, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Tue, 03 Jan 2023 11:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Jan 2023 11:50 AM IST
सार

पुलिस ने बताया, हाईवे पर दो बस, दो लॉरी और दो कारें आपस में टकरा गईं, जिसमें कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tamil Nadu Road Accident: Six vehicles collided in cuddalore, five of family died
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में मंगलवार सुबह भयानक हादसा हो गया। यहां त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, हाईवे पर दो बस, दो लॉरी और दो कारें आपस में टकरा गईं, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि मृतक एक ही परिवार के हैं। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक एक ही कार में सवार थे, जिन्हें वेप्पूर फायरमैन टीम द्वारा कार से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  उधर, पुलिस ने बताया, कार से बरामद आरसी से पता चला है कि यह परिवार चेन्नई के नंगनल्लूर का रहने वाला था। हालांकि, उनकी पहचान किया जाना बाकी है।
विज्ञापन


तमिलनाडु के डिंडीगुल में अयप्पन मंदिर के एक श्रद्धालु की मौत
कर्नाटक के अयप्पन मंदिर के 20 भक्तों को ले जा रही एक मिनी वैन के तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के वेदसंदूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डिंडीगुल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed