फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Police arrested minors for repeated sexual abuse of 9-year-old boy crime news and updates

तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लास के लिए मिले मोबाइल में पोर्न देखकर पड़ोसी नाबालिग के साथ करते थे कुकर्म,  पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Mon, 24 Jan 2022 10:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jan 2022 10:50 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि तीनों छात्रों के पास मोबाइल फोन था। जिसका इस्तेमाल वे पोर्न देखने में करते थे। तीनों एक साथ ही पोर्न वीडियो देखते थे। 

विज्ञापन
Tamil Nadu Police arrested minors  for repeated sexual abuse of 9-year-old boy crime news and updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

तमिलनाडु के तूतीकोरिन से पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने नौ साल के अपने पड़ोसी लड़के के साथ डेढ़ महीने तक कुकर्म किया। तीनों आरोपी कक्षा आठ व नौ के छात्र हैं। तीनों को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


हालत खराब होने पर कराया गया था भर्ती
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़ित लड़के को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने अपने माता-पिता से अपने साथ हो रहे कुकर्म के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पढ़ाई के लिए मिले फोन में देखते थे पोर्न
पुलिस ने बताया कि तीनों छात्रों के पास मोबाइल फोन था। यह फोन उन्हें ऑनलाइन क्लास करने के लिए मिला था, लेकिन छात्र इसका इस्तेमाल पोर्न वीडियो देखने के लिए करते थे। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पीड़ित छात्र को भी वीडियो दिखाया और उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संकरी गली में ले जाकर करते थे शोषण 
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी वीडियो देखने के बाद पीड़ित छात्र को बाहर बुलाते थे। उसे एक संकरी गली में ले जाकर उसका शोषण करते थे। छात्र इतना डर गया था कि उसने बाहर निकलना ही छोड़ दिया था। इसके बाद भी तीनों आरोपी उसका इंतजार करते थे, बाहर आने पर उसे गली में ले जाते थे। जहां उसका यौन शोषण किया जाता था। डॉक्टरों का कहना है कि शोषण की वजह से छात्र मानसिक रूप से बीमार हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed