{"_id":"618526872d88c721a20c4048","slug":"tamil-nadu-on-cctv-crackers-laden-scooter-bursts-into-flames-father-son-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा, स्कूटर पर लदे पटाखों के बैग में धमाका, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा, स्कूटर पर लदे पटाखों के बैग में धमाका, पिता-पुत्र की मौत
Fri, 05 Nov 2021 06:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विल्लुपुरम (तमिलनाडु)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विल्लुपुरम (तमिलनाडु)
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:11 PM IST
सार
स्कूटर पर लदे पटाखों के बैग में धमाके हो जाने की वजह से पिता और पुत्र की मौके पर मौत हो गई। पटाखों से लदे बैग के फटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
स्कूटर पर लदे पटाखों के बैग में धमाका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के दिन तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूटर पर लदे पटाखों के बैग में धमाके हो जाने की वजह से पिता और पुत्र की मौके पर मौत हो गई। पटाखों से लदे बैग के फटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, गुरुवार दोपहर 35 वर्षीय केए कलानिसान और उनका 7 वर्षीय बेटा पुडुचेरी की सीमा से लगे विल्लुपुरम जिले के कूनेमिड्यू जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जब वे दोनों अपने स्कूटर से चिन्ना कोट्टाकुप्पम गांव को पार कर रहे थे तो बैग में रखे पटाखों में गलती से विस्फोट हो गया। इसके बाद भारी धमाका हुआ। पिता और पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय धमाका हुआ, सड़क पर उस समय काफी आवाजाही थी। इस कारण विस्फोट स्थल पर मौजूद तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, दुर्घटना की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया, लड़का दोपहिया वाहन के आगे कसकर बंधे पटाखों के दो बंडलों पर बैठा था। हमारा मानना है कि घर्षण और दबाव के कारण विस्फोट हुआ। बता दें कि उसने बुधवार को ही खरीदारी कर इन पटाखों को अपने ससुर के घर पर रख दिया था।
विज्ञापन
कलानिसान ने देशी पटाखों के दो बैग लिए थे। इसमें विस्फोट हुआ और स्कूटर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। विल्लुपुरम के डीआईजी, एम. पांडियन और विल्लुपुरम के पुलिस अधीक्षक, एन. श्रीनाथ ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस के मुताबिक धमाके की आवाज काफी तेज थी। मामले में पुलिस ने उसके ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।