फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Now incident like Badaun in Nagapattinam, gang rape of a woman in the temple

अब तमिलनाडु में बदायूं जैसी घटना, मंदिर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म 

Fri, 08 Jan 2021 05:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नागपट्टिनम
पीटीआई, नागपट्टिनम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Jan 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu: Now incident like Badaun in Nagapattinam, gang rape of a woman in the temple
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

उत्तरप्रदेश के बदायूं में हुई जघन्य वारदात की तरह अब तमिलनाडु के नागपट्टिनम में भी मंदिर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। वहां श्रमिक के रूप में काम करने वाली एक विधवा महिला इसकी शिकार हुई। 

विज्ञापन


निर्माण मजदूर के रूप में काम करने महिला से सामूहिक दुष्कर्म  किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात इन दोनों लोगों ने अपनी बहन के घर की ओर जा रही महिला का पीछा किया और कथित तौर पर उसे चाकू की नोक पर मंदिर में घसीटा। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि वहां दोनों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक  किया और घटनास्थल से भाग गए। उन्होंने कहा कि महिला को कई चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। इलाके में रहने वाले लोगों ने उसे बचाया और उसे नागपट्टिनम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने कहा कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। पूजा स्थल में उसे घसीटने के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में खुलासा नहीं करने की धमकी दी गई। दोनों ने उसके पास जो पैसे थे, वह भी लूट लिए। मामले की जांच चल रही है। पीड़िता के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं।


गौरतलब है कि यूपी के बदायूं में बीते दिनों इसी तरह मंदिर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की जघन्य वारदात हुई है। मामले में मंदिर के पुजारी व अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed