{"_id":"64fef07bb637baf8cb0944f8","slug":"tamil-nadu-more-dmk-opposes-sanatan-dharma-bjp-will-continue-to-grow-annamalai-big-statement-updates-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: डीएमके जितना सनातन धर्म का विरोध करेगी, भाजपा तमिलनाडु में बढ़ती रहेगी, अन्नामलाई का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: डीएमके जितना सनातन धर्म का विरोध करेगी, भाजपा तमिलनाडु में बढ़ती रहेगी, अन्नामलाई का बड़ा बयान
Mon, 11 Sep 2023 04:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 11 Sep 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने राज्य के मंत्रियों और द्रमुक नेताओं उदयनिधि स्टालिन और पीके शेखर बाबू के खिलाफ चेन्नई में विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। सनातन धर्म मुद्दे पर उनके बयानों से खफा भाजपा ने सरकार को घेरने की योजना बनाई है। इसके मद्देनजर शहर में भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
विज्ञापन
इस बीच अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके द्वारा सनातन धर्म का विरोध करने से भाजपा तमिलनाडु में बढ़ती रहेगी। पूर्व सीएम करुणानिधि के नेतृत्व में ऐसा नहीं हुआ। अब तमिलनाडु में एक फॉल्ट लाइन बन गई है। जहां तक राजनीति की बात है तो हम चिंतित है। जब भी कोई दोष रेखा होती है, तो एक नई पार्टी के लिए अवसर होता है। डीएमके ने तमिलनाडु में हमारे लिए दरवाजा खोल दिया है। विचारधारा के संदर्भ में उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु में भाजपा के विकास का सबसे महत्वपूर्ण कारण हैं।
विज्ञापन