{"_id":"69ad5b6e2e50ab765a042286","slug":"budget-session-to-resume-from-monday-no-trust-resolution-against-birla-west-asia-crisis-to-dominate-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament: कल से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर हंगामे के आसार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament: कल से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर हंगामे के आसार
Sun, 08 Mar 2026 04:50 PM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Sun, 08 Mar 2026 04:50 PM IST
सार
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान विपक्ष कई मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में है। वहीं लोकसभा अध्यक्ष को हटाने का मुद्दा पहले दिन हंगामे की वजह बन सकता है। इतिहास में इससे पहले भी तीन लोकसभा अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए गए थे, लेकिन सभी प्रस्ताव खारिज हो गए थे। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भी विपक्ष का यह प्रयास सफल नहीं हो पाएगा, लेकिन संसद में सियासी टकराव जरूर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
संसद की फाइल तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है और पहले ही दिन लोकसभा में जोरदार हंगामे के संकेत मिल रहे हैं। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा कराने जा रहा है। इस प्रस्ताव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - West Bengal: 'बंगाल सरकार को नहीं थी राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी', अपमान के आरोपों पर सीएम ममता की सफाई
लोकसभा अध्यक्ष पर विपक्ष का आरोप
विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और कांग्रेस के सांसदों को लेकर कुछ गलत दावे भी किए। इसी वजह से कई विपक्षी दलों के नेताओं ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव दिया है। नियमों के अनुसार, प्रस्ताव दिए जाने के बाद ओम बिरला ने खुद को कार्यवाही से अलग कर लिया है और कहा गया है कि प्रस्ताव पर फैसला होने के बाद ही वह फिर से सदन की कार्यवाही संभालेंगे।
विज्ञापन
सत्ता पक्ष के पास लोकसभा में पर्याप्त बहुमत
हालांकि संख्या बल के लिहाज से सरकार मजबूत स्थिति में है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास लोकसभा में बहुमत है, इसलिए माना जा रहा है कि यह प्रस्ताव पारित नहीं हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ओम बिरला के समर्थन में सामने आए हैं और कहा है कि उन्होंने हमेशा संविधान और संसदीय लोकतंत्र की भावना के अनुसार काम किया है।
इन-इन मुद्दों के जोरदार तरीके से उठने की संभावना
सत्र के दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठने की संभावना है। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिससे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है और कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ रही हैं। विपक्ष इस मामले में सरकार की विदेश नीति और रूस से तेल खरीद पर अमेरिका द्वारा दिए गए छूट को लेकर सवाल उठा सकता है।
संसद में गरमा सकता है पश्चिम बंगाल एसआईआर का मुद्दा
इसके अलावा पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष संशोधन में करीब 60 लाख नाम हटाए जाने का मुद्दा भी संसद में गरमा सकता है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद इस मामले को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में हैं। वहीं भाजपा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पश्चिम बंगाल यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन के मुद्दे को उठा सकती है।
यह भी पढ़ें - KG George: 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक केजी जॉर्ज का 95 वर्ष की उम्र में निधन, केरल में ली अंतिम सांस
सत्र में विधेयकों को पास कराने पर सरकार का रहेगा फोकस
सरकार इस सत्र में बिजली संशोधन विधेयक समेत कई लंबित विधेयकों को भी पास कराने की कोशिश करेगी। वहीं सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत शिलांग से सांसद रहे रिक्की सिंगकोन के निधन पर श्रद्धांजलि के साथ हो सकती है, जिसके कारण प्रश्नकाल स्थगित होने की भी संभावना है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन