फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Kamchipuram college student gang raped in front of male friend in Kanchipuram

Tamil Nadu: पुरुष मित्र के सामने कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अंधेरे में दिया खौफनाक अंजाम

Sat, 14 Jan 2023 11:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांचीपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांचीपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Jan 2023 11:48 AM IST
सार

तमिलनाडु के कांचीपुरम में गुरुवार को बेंगलुरु-पुदुचेरी हाईवे के पास एक कॉलेज छात्रा के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Tamil Nadu Kamchipuram college student gang raped in front of male friend in Kanchipuram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु के कांचीपुरम में गुरुवार को बेंगलुरु-पुडुचेरी हाईवे के पास एक कॉलेज छात्रा के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता और उसका पुरुष मित्र गुरुवार की रात करीब 7 बजे एक निजी स्कूल की संपत्ति के पास बात कर रहे थे, जब पांच लोगों के एक गिरोह ने उन्हें घेर लिया और चाकू की नोंक पर पीड़िता के दोस्त को धमकी दी। फिर उन्होंने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


नहीं मानने पर महिला को जान से मारने और दफनाने की धमकी भी दी। मौका पाकर पीड़िता और उसका दोस्त भाग निकले और अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचे, जिन्होंने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


ऐसे दबोचे गए सभी आरोपी
महिला ने पुलिस को बताया था कि अंधेरा होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं पाई, लेकिन एक आरोपी ने दूसरे विमल को पुकारते हुए सुना। इसके बाद पुलिस ने विमल को विपाडू गांव में ढूंढ निकाला और भागने की कोशिश करने पर उसे घेर लिया। विमल के माध्यम से, तमिलनाडु पुलिस ने अन्य चार को ढूंढ निकाला, जिनकी पहचान मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश और थेनारासु के रूप में हुई है। सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed