फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu iphone parts manufacturer tata plant fire operation end sine die news in hindi

Tamil Nadu: आईफोन के कलपुर्जे बनाने वाले टाटा के संयंत्र में आग, उत्पादन अनिश्चितकाल के लिए ठप

Mon, 30 Sep 2024 10:49 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 30 Sep 2024 10:49 PM IST
सार

एपल आईफोन के कलपुर्जे बनाने वाले टाटा के संयंत्र में आग लगने के कारण उत्पादन अनिश्चितकाल के लिए ठप हो गया है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि इससे आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा। अगले तीन महीनों के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

विज्ञापन
Tamil Nadu iphone parts manufacturer tata plant fire operation end sine die news in hindi
एपल - फोटो : एएनआई

विस्तार

 

विज्ञापन

तमिलनाडु में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के संयंत्र में आग लगने के चलते उत्पादन अनिश्चितकाल के लिए ठप हो गया है। इस संयंत्र में एपल आईफोन 15 और आईफोन 16 के कलपुर्जे बनाए जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिपमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि अगले तीन महीनों के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। एक सूत्र ने बताया कि एपल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा के लिए बैठकें की हैं।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने आईफोन केस का उत्पादन फिर से शुरू करने के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई है। फिलहाल उत्पादन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पहली भारतीय कंपनी है जिसे एपल ने आईफोन के कलपुर्जों की आपूर्ति के लिए चुना है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को अक्तूबर के पहले सप्ताह के अंत तक उत्पादन फिर से शुरू करने की उम्मीद है।

विज्ञापन

शिपमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा
एक अन्य सूत्र ने बताया कि टाटा संयंत्र में उत्पादन में व्यवधान से आईफोन केसों की शिपमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एपल के पास अगले तीन महीनों के लिए आईफोन केस का स्टॉक है। कंपनी ने उसके बाद केस के आयात की योजना पर भी काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी एम. वेलु ने बताया कि हमने होसूर स्थित संयंत्र में दमकल गाड़ियां तैनात की हैं, क्योंकि दुर्घटना के दौरान गिरे शेडों को हटाने पर आग लगने या धुआं निकलने की आशंका है। साथ ही बताया कि हमें अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। संयंत्र में शनिवार तड़के आग लग गई थी। इसमें 10 लोग मामूली रूप से घायल हुए थे और उत्पादन ठप हो गया। यह देश में एपल की आईफोन आपूर्ति शृंखला को प्रभावित करने वाली नई घटना है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी चीन से आगे विस्तार करने की कोशिश कर रही है और भारत को एक प्रमुख विकास बाजार के रूप में देख रही है।

एपल ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जबकि टाटा ने कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और उसके संयंत्र में आपातकालीन प्रोटोकॉल के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि उसके कर्मचारी सुरक्षित रहें। बचाव दल सोमवार को भी मलबा हटाने में जुटे रहे तथा भारी क्षति के कारण अधिकारियों को निरीक्षण करने में कठिनाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed