फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Indian fisherman, seriously injured in firing by Sri Lankan Navy News in Hindi

Tamil Nadu: नौसेना ने भारतीय मछुआरों को पर की फायरिंग, हालत गंभीर, मामला दर्ज

Fri, 21 Oct 2022 01:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Oct 2022 01:22 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि घटना पुदुकोट्टई जिले के कोडियाकराई समुद्र क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, 32 साल का मछुआरा के वीरवेल अपने अन्य 10 साथियों के साथ मछली पकड़ रहा था।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Indian fisherman, seriously injured in firing by Sri Lankan Navy News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

तमिलनाडु में नौसेना ने एक भारतीय मछुआरे पर फायरिंग कर दी। वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रामेश्वरम सीआईडी क्यू शाखा पुलिस ने बताया कि घटना पुदुकोट्टई जिले के कोडियाकराई समुद्र क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, 32 साल का मछुआरा के वीरवेल अपने अन्य 10 साथियों के साथ मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान नौसेना की ओर से हुई गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


मामले में नौसेनाकर्मी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर चोट पहुंचाने सहित अन्य अपराधों को लेकर नौसेनाकर्मी के खिलाफ मरीन पुलिस ने नागपट्टिनम जिले में प्राथमिकी दर्ज की है। कर्मी पर हत्या की कोशिश जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घायल के. वीरावेल नाम का व्यक्ति मायीलादुतुरई जिले के वनागिरि गांव का रहने वाला है। वह उन 10 मछुआरों के समूह का हिस्सा था, जो मछली पकड़ने 15 अक्तूबर की रात समुद्र में उतरा था। नौसेना के मुताबिक, चेतावनी ‘फायरिंग’ उसके गश्ती पोत ने एक संदिग्ध नौका पर की थी, क्योंकि बार-बार की चेतावनी के बावजूद वह नहीं रूकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना पाक जलडमरूमध्य में भारत-श्रीलंका समुद्री सीमा रेखा पर हुई थी और नौसेना अधिकारियों ने इसकी जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed