{"_id":"6358040572fdd9135a6a87fb","slug":"tamil-nadu-idol-wing-writes-to-us-based-entities-to-retrieve-idols-stolen-50-yrs-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 50 साल पहले चुराई गई प्राचीन मूर्तियों का मामला, आइडल विंग ने अमेरिका स्थित संस्थाओं को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 50 साल पहले चुराई गई प्राचीन मूर्तियों का मामला, आइडल विंग ने अमेरिका स्थित संस्थाओं को लिखा पत्र
Tue, 25 Oct 2022 09:13 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 25 Oct 2022 09:13 PM IST
सार
आइडल विंग के अधिकारियों के मुताबिक, तिरुवर जिले के अरुल्मिगु विश्वनाथ स्वामी मंदिर, अलाथुर, म्नारगुड़ी तालुक से चुराई गई तीन प्राचान मूर्तियों का पता तब चला जब उन्हें लॉस एंजिल्स के एलएसीएमए संग्रहालय में लगाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
तमिलनाडु पुलिस की आइडल विंग ने हाल ही में दावा किया था कि उसके यहां के एक मंदिर से पचास साल पहले प्राचीन मूर्तियों को चुराया गया था और वो मूर्तियां अमेरिका में हैं। आइडल विंग ने इसको लेकर अमेरिका स्थित एक संग्रहालय और एक नीलामी कंपनी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
आइडल विंग के अधिकारियों के मुताबिक, तिरुवर जिले के अरुल्मिगु विश्वनाथ स्वामी मंदिर, अलाथुर, म्नारगुड़ी तालुक से चुराई गई तीन प्राचान मूर्तियों का पता तब चला जब उन्हें लॉस एंजिल्स के एलएसीएमए संग्रहालय में लगाया गया।
विज्ञापन
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंदिर में तीन प्राचीन धातु की मूर्तियों को नकली मूर्तियों से बदल दिया गया और इस बात के संकेत मिलते हैं कि सोमस्कंदर की मूर्ति और मंदिर की नृत्य करती मूर्ति को इसी तरह चुराया गया होगा।
विज्ञापन
चूंकि मंदिर के अधिकारियों के पास मूर्तियों की कोई आधिकारिक तस्वीर नहीं थी, इसलिए आइडल विंग के अधिकारियों ने फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ पांडिचेरी (एफआईपी) से मूर्तियों की तस्वीरों को साझा करने का अनुरोध किया।
विज्ञप्ति में कहा गया कि एफआईपी ने इस मंदिर के संबंध में उनके द्वारा ली गई तस्वीरों को साझा किया।