{"_id":"5c612ee1bdec2208d27b1879","slug":"tamil-nadu-government-to-allocate-special-aid-worth-1200-crore-for-bpl-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल परिवारों को 2,000 रुपये की विशेष सहायता देगी तमिलनाडु सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीपीएल परिवारों को 2,000 रुपये की विशेष सहायता देगी तमिलनाडु सरकार
Mon, 11 Feb 2019 01:56 PM IST
अजय सिंह
भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
k palaniswami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल तमिलनाडु में आए ‘गजा’ तूफान के असर और सूखे के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए सोमवार को तमिलनाडु सरकार ने राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे करीब 60 लाख परिवारों को दो-दो हजार रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की। विधानसभा में नियम 110 के तहत बयान देते हुए मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि यह प्रस्ताव समावेशी विकास सुनिश्चित करने के राज्य सरकार के प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा,‘‘राज्य के कई जिलों में ‘गजा’ तूफान के साथ-साथ सूखे के असर पर विचार करते हुए यह विशेष सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।’’ पलानीस्वामी ने कहा कि लाभार्थियों में शहरी और ग्रामीण गरीबों के साथ-साथ किसान, मजदूर, पटाखा कारखानों में काम करने वाले श्रमिक, पावरलूम, हथकरघा क्षेत्र और नमक निर्माण उद्योगों में काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले कुल 60 लाख परिवारों को इस कदम से लाभ पहुंचेगा। इसके लिए कुल 1,200 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। मालूम हो की पिछले साल नवंबर में नागापट्टनम जिले में वेदअरण्यम के पास तट से टकराये ‘गजा’ तूफान ने राज्य के दक्षिणी हिस्से के 10 जिलों में तबाही मचाई थी।
विज्ञापन