फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu government move to Governor in Rajiv Murder case

राजीव गांधी हत्याकांड मामले में तमिलनाडु सरकार ने राज्यपाल पर छोड़ा फैसला

Wed, 12 Sep 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Wed, 12 Sep 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu government move to Governor in Rajiv Murder case

तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को कहा कि उसे भरोसा है कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित जनता की उन भावनाओं का सम्मान करेंगे जो राजीव हत्याकांड के दोषियों की रिहाई की राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिश में झलकी। कैबिनेट ने इस मामले में उम्रकैद की सजा पाए सात दोषियों को रिहा करने की सिफारिश नौ सितंबर को राज्यपाल से की। 

विज्ञापन


इन दोषियों में नलिनी, उसका पति श्रीहरन उर्फ मुरूगन, पेरारीवलन, रॉबर्ट पायस, जयकुमार, रविचंद्रन और संथन हैं। प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार को विश्वास है कि राज्यपाल पुरोहित तमिलनाडु की जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं को समझेंगे तथा उचित समय पर सही निर्णय लेंगे।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि राज्यपाल इस मामले में जल्द से जल्द फैसला करेंगे। उच्चतम न्यायालय ने छह सितंबर को याचिका का निबटारा करते हुए कहा था कि पेरारीवलन की दया याचिका पर फैसला लेने के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल स्वतंत्र हैं। इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed