{"_id":"6a8d8d820d09b13da008dcb0","slug":"andhra-pradesh-family-suicide-case-rifle-coach-sheikh-sadiq-khan-arrested-religious-conversion-harassment-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: परिवार के आत्महत्या मामले में शूटिंग कोच सादिक खान गिरफ्तार; सुसाइड नोट ने खोले कौन से बड़े राज?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: परिवार के आत्महत्या मामले में शूटिंग कोच सादिक खान गिरफ्तार; सुसाइड नोट ने खोले कौन से बड़े राज?
Tue, 25 Aug 2026 06:11 PM IST
Devesh Tripathi
एएनआई, काकीनाडा
एएनआई, काकीनाडा
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:11 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक परिवार की मौत की जांच के दौरान राइफल शूटिंग प्रशिक्षक शेख सादिक खान की गिरफ्तारी से मामला गंभीर आपराधिक जांच में बदल गया है। पुलिस को मिले दो कथित सुसाइड नोट में खान का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
आंध्र में परिवार की आत्महत्या मामले में राइफल कोच गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक परिवार की आत्महत्या का मामला अब बड़े आपराधिक जांच का विषय बन गया है। पुलिस ने मामले में राइफल शूटिंग कोच शेख सादिक खान को गिरफ्तार किया है।
पंचायत राज सहायक अभियंता नूकराजू, उनकी पत्नी मीना और बेटी सौजन्या की 16 अगस्त को राजामहेंद्रवरम के पास गोदावरी नदी में कथित तौर पर छलांग लगाने से मौत हो गई थी। इस घटना में उनका 10 वर्षीय पोता बच गया था।
पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक नोट नूकराजू और दूसरा उनकी बेटी सौजन्या ने कथित तौर पर लिखा था। दोनों नोट में शेख सादिक खान का नाम होने और परिवार के इस कदम के लिए उसे जिम्मेदार ठहराए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इन नोट को अहम सबूत मान रही है और स्वतंत्र जांच के जरिए इनमें लगाए गए आरोपों की भी पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने धर्म परिवर्तन के कथित दबाव को लेकर अलग मामला दर्ज किया है। हालांकि, इन आरोपों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के जरिए पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले में एक अन्य अहम पहलू सौजन्या के पति कोव्वुरी जगदीश रेड्डी की मौत से जुड़ा है। जगदीश रेड्डी की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार की आत्महत्या के बाद सादिक खान के उनकी मौत से जुड़े होने के आरोप सामने आए।
एक अदालत ने सादिक खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच जारी रहने के बीच पुलिस उससे आगे पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांग सकती है।
विज्ञापन
पंचायत राज सहायक अभियंता नूकराजू, उनकी पत्नी मीना और बेटी सौजन्या की 16 अगस्त को राजामहेंद्रवरम के पास गोदावरी नदी में कथित तौर पर छलांग लगाने से मौत हो गई थी। इस घटना में उनका 10 वर्षीय पोता बच गया था।
विज्ञापन
दो अलग-अलग सुसाइड नोट, आरोपी एक
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। इनमें कथित तौर पर सादिक खान का नाम है और उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक नोट नूकराजू और दूसरा उनकी बेटी सौजन्या ने कथित तौर पर लिखा था। दोनों नोट में शेख सादिक खान का नाम होने और परिवार के इस कदम के लिए उसे जिम्मेदार ठहराए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इन नोट को अहम सबूत मान रही है और स्वतंत्र जांच के जरिए इनमें लगाए गए आरोपों की भी पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट से खुला कौन सा राज?
सौजन्या के नोट में लगाए गए आरोपों के अनुसार, वह राइफल शूटिंग प्रशिक्षण के दौरान सादिक खान के संपर्क में आई थी। उसने कथित तौर पर उस पर उत्पीड़न, धमकी और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि सादिक खान उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था।पुलिस ने धर्म परिवर्तन के कथित दबाव को लेकर अलग मामला दर्ज किया है। हालांकि, इन आरोपों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के जरिए पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले में एक अन्य अहम पहलू सौजन्या के पति कोव्वुरी जगदीश रेड्डी की मौत से जुड़ा है। जगदीश रेड्डी की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार की आत्महत्या के बाद सादिक खान के उनकी मौत से जुड़े होने के आरोप सामने आए।
क्या सौजन्या के पति की मौत में भी था सादिक खान का हाथ?
सौजन्या के सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों के अनुसार, सादिक खान ने कथित तौर पर जगदीश रेड्डी को कोई जहरीला पदार्थ दिया था। इसके बाद जगदीश रेड्डी के पिता ने पुलिस से संपर्क किया। जांचकर्ता अब यह पता लगा रहे हैं कि जगदीश रेड्डी की मौत और बाद में परिवार की आत्महत्या के बीच कोई संबंध है या नहीं।एक अदालत ने सादिक खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच जारी रहने के बीच पुलिस उससे आगे पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांग सकती है।