फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu governer banwarilal purohit touched a female journalist inappropriate way

गाल थपथपाने पर तमिलनाडु के राज्यपाल को महिला पत्रकार से मांगनी पड़ी माफी

Wed, 18 Apr 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
tamil nadu governer banwarilal purohit touched a female journalist inappropriate way

एकतरफ मंगलवार को तमिलनाडु के 78 वर्षीय राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित अपने खिलाफ यौन दुराचरण की रिपोर्टों का पत्रकार वार्ता बुलाकर खंडन कर रहे थे, वहीं राजभवन में इसी पत्रकार वार्ता खत्म होने पर बिना इजाजत लिए एक मशहूर पत्रिका की वरिष्ठ महिला पत्रकार के गाल थपथपाना उन्हें महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


 मामला बढ़ने के बाद माफी मांगते हुए राज्यपाल ने पत्र में लिखा कि आपके मेल से मैं समझ गया कि आप घटना को लेकर आहत महसूस कर रही हैं। मैं खेद व्यक्त करता हूं और माफी मांगता हूं क्योंकि आपकी भावनाएं आहत हुईं। एक पत्रकार के तौर पर आपके काम की सराहना करते हुए और अपनी पोती समझते हुए मैंने गाल थपथपाया था।
विज्ञापन


राज्यपाल के रवैये पर नाराजगी जताने के लिए महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यम ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। लक्ष्मी ने लिखा, 'मुझे कई बार अपना चेहरा धोना पड़ा है, लेकिन फिर भी मैं इसे भूल नहीं पा रही हूं। मैं गवर्नर पुरोहित जी से कहना चाहती हूं कि ये आपके लिए ये प्रोत्साहन का तरीका होगा। आपका रवैया दादाजी जैसा हो, लेकिन मेरे लिए यह बहुत गलत है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पत्रकार ने लिखा, मैंने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से पत्रकार वार्ता में एक सवाल पूछा। जवाब देने की बजाय वे बिना मुझसे पूछे मेरा गाल सहलाने लगे।
 


इतने उत्तेजित और नाराज हो गए थे आप राज्यपाल पुरोहित। ये आपके हिसाब से दादा जी जैसा काम हो सकता है, लेकिन मेरे लिए आप गलत हैं। महिला पत्रकार के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर राज्यपाल की जमकर बुराई की गई। राज्य के प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक ने इसे एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अनुपयुक्त कार्य बताया है। द्रमुक सांसद कनिमोझी ने और कार्यवाहक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने ट्वीट के जरिए इसकी आलोचना की। 
 

सेक्स स्कैंडल में फंसे गवर्नर

tamil nadu governer banwarilal purohit touched a female journalist inappropriate way
बनवारीलाल पुरोहित (फाइल फोटो)
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को उन आरोपों को बकवास व आधारहीन बताया, जिसमें उनके खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से यौन दुराचार के आरोप में जांच कराए जाने का दावा किया गया था। राज्यपाल ने अरुप्पूकोट्टई के देवांगा ऑर्ट्स कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर निर्मला देवी से कभी मुलाकात होने से भी इनकार किया।

निर्मला देवी को सोमवार को चार छात्राओं को अच्छे नंबरों व पैसे के बदले मदुरै कामराज विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ सेक्स करने का आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उधर, मंगलवार को तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक टीके राजेंद्रन ने निर्मला देवी के मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed