फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Former Union Minister Sadapati R Muttiah passed away breathed his last at the age of 77

Tamil Nadu: पूर्व केंद्रीय मंत्री सदापति आर मुथैया का निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Wed, 21 Sep 2022 08:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 21 Sep 2022 08:42 PM IST
सार

दो बार सांसद रह चुके मुथैया 1999 में तत्कालीन पीएम वाजपेयी द्वारा लोकसभा में सामना किए गए विश्वास मत के दौरान अपना मत डालने में कुछ भ्रम को लेकर चर्चा में थे।

विज्ञापन
Tamil Nadu Former Union Minister Sadapati R Muttiah passed away breathed his last at the age of 77
Sadapatti R Muttiah - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष सदापति आर मुथैया का बुधवार को निधन हो गया। वे 77 साल के थे। मुथैया काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उनके निधन पर शोक जताया। 

विज्ञापन


सदापति आर मुथैया 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा थे। इससे पहले 1991 से 96 तक एआईएडीएमके शासन के दौरान अध्यक्ष रहे। उन्होंने चार बार विधायक के रूप में सेटापट्टी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें प्यार से लोग सेदापट्टियार के नाम से भी पुकारते थे। 
विज्ञापन


दो बार सांसद रह चुके मुथैया 1999 में तत्कालीन पीएम वाजपेयी द्वारा लोकसभा में सामना किए गए विश्वास मत के दौरान अपना मत डालने में कुछ भ्रम को लेकर चर्चा में थे। उस वक्त भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार एक वोट से हार गई थी। मुथैया को बाद में एआईएडीएमके से दिवंगत सुप्रीमो जयललिता ने निष्कासित कर दिया और फिर वह 2006 में डीएमके में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed