{"_id":"5f92cda08ebc3e9b78182ece","slug":"tamil-nadu-five-dead-and-three-injured-after-a-fire-broke-out-at-a-firecracker-factory-in-t-kallupatti-area-of-madurai","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : मदुरै की एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, पांच महिलाओं समेत सात की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : मदुरै की एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, पांच महिलाओं समेत सात की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान
Fri, 23 Oct 2020 06:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 23 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के मदुरै में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के टी कल्लूपट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें पांच महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि गई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान अय्यामल, सुरुलीमल, लक्ष्मी, वेलुथाई और कालेश्वरी के रूप में की गई। वहीं दो लोगों के नाम की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि फैक्ट्री में जिन रसायनों को मिश्रित किया जा रहा था, उनमें आग लगने की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
#UPDATE Tamil Nadu: Death toll rises to seven (7) after two more deaths were reported in the incident where a fire broke out at a firecracker factory in T.Kallupatti area of Madurai yesterday. https://t.co/k4BFHmUuPw
— ANI (@ANI) October 24, 2020
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इस घटना पर पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वहीं, घायलों को भी एक-एक रुपये देने की घोषणा की गई।
पलानीस्वामी ने चेन्नई में एक बयान में कारखाना मालिकों से सभी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया और जिला कलेक्टरों को इकाइयों की समय-समय पर समीक्षा करने और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व मंत्री आरबी उदय कुमार और जिला कलेक्टर टी जी विनय को बचाव कार्य की देखरेख करने और पीड़ित परिवारों से मिलने का निर्देश दिया।वहीं, मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने मांग की कि सरकार दीपावली त्योहार से पहले आतिशबाजी कारखानों में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग की।