फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Fishermen Associations of Rameswaram stike CM MK Stalin wrote letter to S Jaishankar

Tamil Nadu: श्रीलंका से भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए सीएम ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, किया ये अनुरोध

Mon, 16 Oct 2023 01:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 16 Oct 2023 01:28 PM IST
सार

तमिलनाडु नाव मछुआरा कल्याण संघ के राज्य महासचिव ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने तलाईमन्नारऔर कांकेसंतुराई पोर्ट से नाव समेत मछुआरों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए मछुआरों को तलाईमन्नार और जाफना के पुलिस समुद्री अधिकारियों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Tamil Nadu Fishermen Associations of Rameswaram stike CM MK Stalin wrote letter to S Jaishankar
Fishermen Associations of Rameswaram - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के रामेश्वरम के मछुआरा संघ ने श्रीलंका नौसेना द्वारा बंधक बनाए गए रामेश्वरम के मछुआरों और नावों की तत्काल रिहाई को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल क आह्वान किया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मछुआरों की रिहाई के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने जयशंकर से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करने को कहा है।
विज्ञापन

 
सीएम स्टीलिन ने लिखी विदेश मंत्री को चिट्ठी 
सीएम स्टालिन ने बताया कि श्रीलंका नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को बंधक और उनकी नाव को जब्त करने की घटना बार बार सामने आ रही है। ऐसे में मछुआरे समुद्रतट के करीब जाने से भी डर रहे हैं। अपनी चिट्ठी में स्टालिन ने विदेश मंत्री से श्रीलंकाई समकक्ष से इस मामले में बात कर इसका हल निकालने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु नाव मछुआरा कल्याण संघ के राज्य महासचिव एनजे बोस ने इस मामले को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने बताया, रामेश्वरम से 14 अक्तूबर को 400 से ज्यादा नावों पर मछुआरेसमुद्र में मछलियां पकड़ने गए थे। श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 27 मछुआरों के साथ पांच नाव को अपने कब्जे में ले लिया।




उन्होंने आगे बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने तलाईमन्नारऔर कांकेसंतुराई पोर्ट से नाव समेत मछुआरों को अपने कब्जे लिया था, जिसके बाद उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए मछुआरों को तलाईमन्नार और जाफना के पुलिस समुद्री अधिकारियों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed