फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Finance Minister stuck on alleged audio tape regarding DMK family BJP meet to Governor demand probe

Tamil Nadu: DMK परिवार को लेकर कथित ऑडियो टेप पर फंसे वित्त मंत्री, राज्यपाल से मिलकर भाजपा ने की जांच की मांग

Mon, 24 Apr 2023 04:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2023 04:20 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Finance Minister stuck on alleged audio tape regarding DMK family BJP meet to Governor demand probe
चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : ANI

तमिलनाडु में ऑडियो क्लिप कांड का मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। तमिलनाडु भाजपा ने शनिवार को दिए वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया। भाजपा का कहना है कि वह टेप की स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट की मांग करते हैं। एक दिन पहले शनिवार को वित्त मंत्री ने क्लिप को मनगढ़ंत बताकर खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

 

यह है पूरा मामला
दरअसल, कुछ दिनों पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक ऑडियो टेप ट्वीट किया था। ट्वीट में अन्नामलाई का दावा है कि ऑडियो  वित्त मंत्री पलानीवेल थियागा राजन (पीटीआर) की है। ऑडियो में वे मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि और दामाद सबरीसन की संपत्ति के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं। इसी ट्वीट के दावे को पीटीआर ने मनगढ़ंत बताकर खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

 

अन्नामलाई ने दी चुनौती
वित्त मंत्री के इसी प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए अन्नामलाई ने उन्हें चुनौती दी। तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्य के राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर राज्य के वित्त मंत्री के ऑडियो टेप का स्वतंत्र फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने ट्विटर पर कहा, तमिलनाडु भाजपा के नेताओं ने आज टीएन आरएन रवि के राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य के वित्त मंत्री के ऑडियो टेप में जांच का आदेश देने का अनुरोध किया। ऑडियो टेप में कहा गया है कि डीएमके परिवार ने भ्रष्ट तरीकों से एक वर्ष में 30,000 करोड़ रुपये कमाए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेताओं ने जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को एक याचिका सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने कहा था कि जब स्टालिन के वित्त मंत्री ने एक पत्रकार से बात की तो उन्होंने खुलासा किया कि स्टालिन के दामाद सबरीसन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन ने एक साल में 30,000 करोड़ रुपये कमाए। और उनकी मुख्य चिंता यह है कि पैसे को कैसे और कहां छिपाया जाए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शुक्रवार को 'डीएमके फाइल्स' पर भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह बयान दिया था।

 

पीटीआर ने कही थी यह बात
वित्त मंत्री पीटीआर ने वीडियो को खारिज करते हुए कहा था कि वह फ्री स्पीच के मजबूत समर्थक हैं। उन्होंने कई आरोपों का जवाब नहीं दिया है, लेकिन इस बार उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लिप में तकनीकी विश्लेषण स्पष्ट रूप से दिखाता है कि यह प्रामाणिक नहीं है। तकनीक का इस्तेमाल करके मनगढ़ंत क्लिप बनाई जा सकती है। आने वाले दिनों में इस तरह की सामग्री के साथ ऑडियो और यहां तक कि वीडियो क्लिप भी देखकर हमें आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा अगर कोई इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed