फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu farmers protest nude outside South Block For Drought Relief Fund

जंतर मंतर के बाद साउथ ब्लॉक में तमिलनाडु के किसानों का नग्न प्रदर्शन

Mon, 10 Apr 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 10 Apr 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
 Tamil Nadu farmers protest nude outside South Block For Drought Relief Fund
किसानों का प्रदर्शन

इस देश में किसानों की सुनने वाला कोई नहीं इसकी साफ-साफ बानगी ‌देश की राजधानी में देखी जा सकती है। यहां किसानों का एक समूह पिछले कई दिनों से अपनी मांगें मोदी सरकार से मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन किसानों को चुनाव के दिनों में याद करने वाली सरकार इनकी सुध कोई नहीं ले रही।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मरे सांप और जिंदा चूहों को मुंह में लेकर बैठे हैं ये लोग, कोई तो सुन ले इनकी आवाज
विज्ञापन


कहीं से भी राहत न मिलते देख साउथ ब्लॉक के सामने तमिलनाडु के किसानों ने दिल्ली सूखा राहत निधि के लिए नग्न होकर प्रदर्शन किया। इससे पहले भी 150 किसानों के समूह ने मर चुके किसानों की खोपड़ियों के साथ जंतर-मंतर पर धरना दिया था। किसानों ने मरे हुए सांप और जिंदा चूहों को मुंह में लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर मरे किसानों की खोपड़ियों संग साथी कर रहे प्रदर्शन, यह अभिनेता भी हुआ धरने में शामिल

किसानों की मांग है कि सरकार इन्हें सूखा राहत कोष उपलब्ध कराए। बता दें कि जनवरी 2017 में तमिलनाडु में 140 साल का सबसे बड़ा सूखा पड़ा है जिसके लिए यह किसान मुआवजा चाहते हैं। पिछली बार किसानों के धरने में फिल्म अभिनेता प्रकाश राज और विशाल भी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed