{"_id":"5db4491e8ebc3e013c6cd1ed","slug":"tamil-nadu-efforts-underway-to-rescue-a-two-year-old-boy-who-fell-in-a-25-feet-deep-borewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: बोरवेल में गिरे सुजीत विल्सन को बचाने का काम जारी, और गहरे तक गिरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: बोरवेल में गिरे सुजीत विल्सन को बचाने का काम जारी, और गहरे तक गिरा
Sat, 26 Oct 2019 07:12 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को बचाने का कार्य जारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में स्थित नादुकट्टुपट्टी में 25 अक्तूबर को 25 फुट गहरे बोरवेल में गिरे दो साल का बच्चे सुजीत विल्सन को बाहर निकालने का बचाव अभियान शनिवार को भी जारी रहा। बचाव के इस कार्य में अधिकारियों को उस समय झटका लगा जब बच्चा और अंदर फिसल गया।
विज्ञापन
Tamil Nadu: Efforts underway to rescue a two-year-old boy who fell in a 25-feet deep borewell in Nadukattupatti of Tiruchirappalli district yesterday. pic.twitter.com/KI8SILSiTe
— ANI (@ANI) October 26, 2019विज्ञापन
शुक्रवार शाम को अपने घर के पास खेलते समय बोरवेल में गिर गया सुजीत विल्सन शुरू में 35 फीट की गहराई पर अटका हुआ था, लेकिन कल शाम शुरू हुए बचाव के प्रयासों के वह 70 फीट से अधिक नीचे चला गया। शाम 5.30 बजे से फंसे लड़के को लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान में छह टीमें शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि पहले हम बच्चे को रोते हुए सुन पा रहे थे लेकिन अब हम उसे सुन नहीं पा रहे हैं। लेकिन हमें लगता है कि बच्चा सुरक्षित है और सांस ले रहा है।
घटना को लेकर तमिलनाडु के मंत्री सी विजय भास्कर ने कहा था कि हम बोरवेल के अंदर ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिशों के बावजूद हम उसे बाहर निकालने में असफल रहे हैं। यह दुर्भाग्य है कि सुबह से हमने उसकी आवाज नहीं सुनी है। और बचाव दल यहां पहुंचने वाले हैं।