{"_id":"67ddebddf9de762db6044a36","slug":"tamil-nadu-dmk-delimitation-meeting-in-cennai-hindi-updates-kerala-karnataka-andhra-telangana-odisha-bengal-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delimitation Meeting Chennai: परिसीमन पर द्रमुक की बैठक, CM स्टालिन बोले- यह आंदोलन की शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delimitation Meeting Chennai: परिसीमन पर द्रमुक की बैठक, CM स्टालिन बोले- यह आंदोलन की शुरुआत
Sat, 22 Mar 2025 04:15 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 22 Mar 2025 04:15 AM IST
सार
Delimitation Meeting Chennai: परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब के राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की है। आज इस मुद्दे पर चेन्नई में बैठक हुई। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसे आंदोलन की शुरुआत बताया।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक की परिसीमन को लेकर बैठक 22 मार्च को हुई। बैठक में भाग लेने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि यह बैठक एक आंदोलन की शुरुआत है, जो निष्पक्ष परिसीमन हासिल करने के लिए देश के भविष्य को आकार देगा। द्रमुक ने सात राज्यों केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से बैठक के लिए संपर्क किया था।
स्टालिन ने इसे आंदोलन की शुरुआत बताया
बैठक की पूर्व संध्या पर स्टालिन ने कहा, भारतीय संघवाद के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। जबकि, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि परिसीमन पर बैठक एक 'भ्रामक नाटक' है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, तमिलनाडु की पहल से शुरू हुआ यह आंदोलन अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है, जिसमें पूरे भारत के राज्य निष्पक्ष प्रतिनिधित्व की मांग के लिए हाथ मिला रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Politics: 'जनसंख्या के आधार पर परिसीमन दक्षिणी राज्यों के साथ अन्याय'; खरगे ने लोगों से की एकजुट होने की अपील
विज्ञापन
तृणमूल ने किया किनारा, विजयन पहुंचे चेन्नई
पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को बताया कि चेन्नई में 22 मार्च को बुलाई गई परिसीमन बैठक के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं भेजेगी। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन बैठक में भाग लेने के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें- Delimitation: सिद्धारमैया ने स्टालिन को पत्र लिखकर परिसीमन के मुद्दे पर दिया समर्थन, शिवकुमार से किया ये आग्रह
ओडिशा और पंजाब से भी आएंगे राजनीतिक दलों के लोग
पंजाब और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भगवंत मान और रेवंत रेड्डी के भी भाग लेने की उम्मीद है। ओडिशा में विपक्षी बीजद ने बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को नामित किया। पूर्व मंत्री संजय दास बर्मा और पूर्व सांसद अमर पटनायक शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की ओर से बुलाई गई बैठक में भाग लेंगे।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन