फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Defence Minister Rajnath Singh attends the Thirumurai Thiruvizha festival in Chennai

Tamil Nadu: 'देश को सांस्कृतिक रूप से एकसाथ लेकर आया PM मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व', चेन्नई में बोले राजनाथ सिंह

Sat, 16 Dec 2023 04:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 16 Dec 2023 04:14 PM IST
सार

Tamil Nadu: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारी सांस्कृतिक एकता के ताने-बाने को सक्रिय रूप से राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर रहे हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण पूरा देश शारीरिक और भावनात्मक रूप से एक साथ आया है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu: Defence Minister Rajnath Singh attends the Thirumurai Thiruvizha festival in Chennai
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को चेन्नई में 'तिरुमुरई तिरुविझा' उत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की एकता पर सवाल उठाना एक बुरा विचार है। उन्होंने आगे कहा कि जो विघटनकारी और अलगाववादी प्रवृत्तियां उभरी हैं, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रभावी ढंग से संबोधित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारी सांस्कृतिक एकता के राष्ट्रीय ताने-बाने को सक्रिय रूप से मजबूत कर रहे हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण पूरा देश शारीरिक और भावनात्मक रूप से एक साथ आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सांस्कृतिक एकता के खिलाफ चल रहा अभियान'
उन्होंने कहा, हाल के दिनों में भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता के मूलभूत पहलुओं को चुनौती देने के लिए एक मजबूत अभियान चलाया गया है। कुछ शरारती तत्व लगातार इस धारणा का प्रचार करते हैं कि भारत एक राष्ट्र नहीं है, बल्कि केवल अलग-अलग राज्यों का एक संघ है। उन्होंने कहा, भारत की राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पहचान को लेकर यह भ्रामक जानकारी ऐतिहासिक रूप से गलत है। इस प्रकार या तो यह भारतीय संदर्भ में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की समझ की कमी को दिखाता है या सभी भारतीय चीजों के लिए गहरी नफरत को उजागर करता है।

विज्ञापन

'तमिल परंपराओं से पीएम मोदी का गहरा लगाव'
उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पहचान में तमिल लोगों और उनकी समृद्ध संस्कृति के योगदान पर लगातार जोर दिया है। महान तमिल परंपराओं के प्रति उनका गहरा व्यक्तिगत संबंध और भावनात्मक लगाव हर कोई जानता है। तमिल परंपराओं के प्रति पीएम मोदी की प्रतिबद्धता भारतीय लोकतंत्र के मंदिर नई संसद में पवित्र सेंगोल को प्रतिष्ठित करने की उनकी पहल में परिलक्षित होती है। 

'देश का सांस्कृतिक किला दक्षिण भारत'
रक्षा मंत्री ने कहा, दक्षिण भारत ने जिस तरह से हमारी भारतीय संस्कृति को संरक्षित किया है। वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। अगर मैं दक्षिण भारत को 'भारत का सांस्कृतिक किला' कहूं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। दक्षिण भारत भारतीय संस्कृति का सुरक्षित घर है। उन्होंने कहा, 'थिरुमुराई एक ऐसा अवसर है जो 6वीं से 11वीं शताब्दी तक शैव संतों द्वारा लिखे गए भजनों के श्रद्धेय संग्रह तिरुमुररे के भीतर निहित गहन आध्यात्मिक शिक्षाओं को याद करता है। ये छंद आध्यात्मिक ज्ञान के शाश्वत भंडार के रूप में खड़े हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed