फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu crime news: Family of four found dead in house, suspect to murder then suicide 

फ्लैट के अंदर मिलीं चार लाशें: पत्नी की पीट-पीटकर हुई हत्या, बच्चों का घोटा गया दम; किचन में लटका मिला पति

Mon, 03 Jan 2022 09:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jan 2022 09:55 AM IST
सार

पुलिस को शक है कि पति ने ही अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की और इसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। 

विज्ञापन
Tamil Nadu crime news: Family of four found dead in house, suspect to murder then suicide 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के पेरुंगुडी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पुलिस समेत सभी को चौंका कर रख दिया है। परिवार के चार सदस्यों की लाशें फ्लैट के अंदर मिलीं। इसमें पत्नी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, तो 11 व एक साल के बच्चे की मौत दम घुटने से हुई, वहीं पति का शव किचन में लटका मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मृतक व्यक्ति की पहचान मणिकंदन के रूप में हुई है, जो रामपुरम में एक निजी फर्म में काम करता था। उसने 35 साल की थारा से शादी की थी। दंपती के दो बेटे भी थे, एक की उम्र 11 तो दूसरे की उम्र एक साल थी। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला घरेलू कलह का लगता है। मौके पर मिले सबूतों को देखकर लगता है कि पति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया और बाद में खुद भी फांसी पर लटक गया। 
विज्ञापन


पत्नी को बैट से पीट-पीटकर मार डाला 
पुलिस का कहना है कि मणिकंदन ने अपनी पत्नी को गुस्से में आकर बैट से पीट-पीटकर मार डाला होगा। क्योंकि, उसके सिर पर गंभीर चोटें मिली हैं। इसके बाद उसने दोनों बच्चों का गला घोट दिया और खुद किचन में जाकर फांसी पर लटक गया। हालांकि, पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। पुलिस को घटना की सूचना पड़ोसियों द्वारा दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन जुएं का आदी था मणिकंदन 
पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मणिकंदन ऑनलाइन जुए का आदी था, उसने अपने दोस्तों से भी पैसे उधार ले रखे थे। कथित तौर पर वह काम में भी अनियमित था और ज्यादातर समय अपने घर पर कम्प्यूटर के सामने बिताता था। पड़ोसियों का कहना है क जुए के कारण मणिकंदन का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed