फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Congress outraged by CM MK Stalins demand to release the culprits

राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों को रिहा करने की सीएम स्टालिन की मांग पर भड़की प्रदेश कांग्रेस

Sat, 22 May 2021 03:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 22 May 2021 03:45 AM IST
सार

  • डीएमके प्रमुख स्टालिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर हत्या के दोषियों को तुरंत रिहा करने की मांग की थी। इसके एक दिन बाद ही तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष केएस अलागिरि ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे और राष्ट्रपति को पत्र लिखने के मामले में स्टालिन के साथ नहीं है

विज्ञापन
Tamil Nadu Congress outraged by CM MK Stalins demand to release the culprits
एमके स्तालिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने शक्रवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सातों दोषियों को रिहा करने की मांग से सहमत नहीं है। पार्टी ने कहा कि वह इस राजनीतिक दबाव को अस्वीकार करती है।

विज्ञापन


बता दें कि डीएमके प्रमुख स्टालिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर हत्या के दोषियों को तुरंत रिहा करने की मांग की थी। इसके एक दिन बाद ही तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष केएस अलागिरि ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे और राष्ट्रपति को पत्र लिखने के मामले में स्टालिन के साथ नहीं है। अलागिरि ने दोषियों को रिहा करने और स्टालिन द्वारा इसके लिए राष्ट्रपति कोविंद को पत्र लिखने के सवाल पर पत्रकारों से कहा, हम इससे सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन


राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि के मौके पर यहां पार्टी मुख्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद अलागिरि ने कहा कि दोषियों में धर्म, जाति, भाषा और नस्ल के आधार पर अंतर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, केवल अदालत द्वारा दोषी को सजा दी जानी चाहिए और रिहा किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामलों में ‘राजनीतिक दबाव’ नहीं होना चाहिए और यही टीएनसीसी का रुख है। गौरतलब है कि वर्ष 1991 में हुई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में वी श्रीहरण उर्फ मुरुगन, उसकी पत्नी नलिनी, संथन, एजी पेरारिवलन, जयाकुमार, रॉबर्ट पेयास और पी रविचंद्रन को दोषी ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed