तमिलनाडु कांग्रेस प्रभारी बोले: 'DMK के साथ जाने का फैसला गलत हुआ, TVK के साथ जाते राहुल तो मिलती एकतरफा जीत'
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजें के बाद अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी राज्य में सबसे बड़ी बन कर उभरी है। इसी दौरान कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस का डीएमके के साथ गठबंधन करने का फैसला गलत साबित हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने जीत हासिल की है। अब इन नतीजों पर एआईसीसी प्रभारी गिरीश चोडंकर ने मंगलवार बड़ा दावा किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि कांग्रेस का डीएमके के साथ गठबंधन करने के कारण टीवीके का पक्ष मजबूत हुआ।
180-190 सीटें जीत सकते
चोडंकर ने पीटीआई को बताया, 'स्थानीय नेता, जमीनी स्तर के नेता, सुझाव दे रहे थे कि अगर राहुल गांधी, जिनकी तमिलनाडु में व्यापक लोकप्रियता है। वह विजय के साथ चुनाव प्रचार में शामिल होते हैं, तो इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा और हम तमिलनाडु चुनावों में शानदार जीत हासिल कर सकते हैं और लगभग 180-190 सीटें जीत सकते हैं।' उनके अनुसार, INDIA ब्लॉक की मजबूरी और डीएमके के कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद सहयोगी होने के कारण कांग्रेस नेडीएमके गठबंधन को जारी रखने का फैसला किया। यह जानते हुए कि टीवीके असाधारण रूप से अच्छा काम करने वाली है।
यह भी पढ़ें- 'कुछ कांग्रेसी TMC की हार पर खुश हो रहे': अपनों पर बरसे राहुल गांधी, भाजपा की जीत को बताया लोकतंत्र पर हमला
युवाओं और महिलाओं ने बदलाव के लिए मतदान किया
टीवीके की जीत पर बोलते हुए चोडंकर ने कहा कि नई पार्टी के पक्ष में राज्य में एक लहर दौड़ गई, क्योंकि युवाओं और महिलाओं ने निर्णायक रूप से बदलाव के लिए मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप ऐसा जनादेश मिला कि मौजूदा मुख्यमंत्री को भी अपनी सीट गंवानी पड़ी। इस फैसले के नतीजों पर बोलते हुए चोडंकर ने स्वीकार किया कि पार्टी के कई कार्यकर्ता नाराज थे, जिनमें से कुछ टीवीके की ओर रुख कर रहे थे या यहां तक कि उसके लिए चुनाव भी लड़ रहे थे।
हमारे मतदाता भी नाराज हो गए
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे कार्यकर्ता नाराज हो गए, हमारे मतदाता भी नाराज हो गए, और फिर वे टीवीके की ओर चले गए।' हालांकि, उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया कि यह निर्णय कुछ व्यक्तियों के व्यक्तिगत स्वार्थ से प्रभावित था। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी ने सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद निर्णय लिया। चुनाव के बाद गठबंधन की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत करा दिया है।
यह भी पढ़ें- क्या आप देश के मुख्य पुजारी हैं?: सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मामले में याचिकाकर्ता से पूछा सवाल, जानें मामला
इस बात पर जोर देते हुए कि पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करेगी न कि उसमें हेरफेर करने की कोशिश करेगी चोडंकर ने कहा कि एआईसीसी नेतृत्व ऐसा निर्णय लेगा जो तमिलनाडु की संस्कृति और विचारधारा के सर्वोत्तम हितों की पूर्ति करेगा। जनता का जनादेश बदलाव के पक्ष में है। इसलिए, हमें भी तमिलनाडु की जनता द्वारा दिए गए जनादेश के आगे नतमस्तक होना होगा। हम जनादेश का दुरुपयोग नहीं करना चाहते और जनता के जनादेश के विरुद्ध नहीं जाना चाहते।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.