{"_id":"65e56ce1871951029303c58a","slug":"tamil-nadu-cm-stalin-wife-worshipped-in-temple-son-udhayanidhi-criticise-sanatana-dharma-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: बेटे ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी, अब सीएम स्टालिन की पत्नी मंदिर में कर रहीं पूजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: बेटे ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी, अब सीएम स्टालिन की पत्नी मंदिर में कर रहीं पूजा
Mon, 04 Mar 2024 01:33 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:33 PM IST
सार
दुर्गा स्टालिन सोमवार को राज्य के मेयिलादुथुरई जिले के थिरुवेंगाडु स्थित श्री सुवेधरनायेश्वर स्वामी मंदिर पहुंची और वहां पूरे विधि-विधान से पूजा की।
विज्ञापन
सीएम स्टालिन अपने बेटे और पत्नी के साथ
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बीते दिनों अपने एक बयान में सनातन धर्म के खिलाफ आग उगली थी और सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया से करते हुए धर्म को खत्म करने की मांग तक कर डाली थी। अब उनकी उदयनिधि स्टालिन की मां दुर्गा स्टालिन मंदिर में पूजा कर रही हैं। दुर्गा स्टालिन सोमवार को राज्य के मेयिलादुथुरई जिले के थिरुवेंगाडु स्थित श्री सुवेधरनायेश्वर स्वामी मंदिर पहुंची और वहां पूरे विधि-विधान से पूजा की।
उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ दिया था बयान
उदयनिधि स्टालिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 'कुछ चीजों का न सिर्फ विरोध होना चाहिए बल्कि उन्हें जड़ से खत्म कर दिया जाना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया और कोरोना वायरस का विरोध नहीं कर सकते, इन्हें खत्म करना होगा। इसी तरह सनातन का खत्म करना है।' उदयनिधि के बयान से काफी हंगामा हुआ था और ये मामला हाईकोर्ट में भी गया। हाईकोर्ट ने भी उदयनिधि को उनके बयान के लिए फटकार लगाई थी। अब उन्हीं उदयनिधि स्टालिन की मां का मंदिर में पूजा अर्चना करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ मामले दर्ज हुए। अब उसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी उदयनिधि स्टालिन को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि आप कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। आप एक मंत्री है और आपको ऐसी टिप्पणियों के नतीजे पता होने चाहिए। कोर्ट ने कहा कि आप अभिव्यक्ति के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं और फिर अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट के पास सुरक्षा के लिए आ जाते हैं। उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में मामले दर्ज हैं और स्टालिन के वकील ने सभी मामलों की एक साथ सुनवाई करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
मूर्ति पूजा के खिलाफ है डीएमके
सीएम स्टालिन की पत्नी का मंदिर में पूजा करना इसलिए भी चौंकाता है क्योंकि डीएमके पार्टी की विचारधारा मूर्ति पूजा विरोधी मानी जाती है। स्टालिन की पार्टी डीएमके की जड़ें ईवी रामास्वामी पेरियार द्वारा शुरू किए गए आंदोलन से जुड़ी हैं। पेरियार जाति-धर्म विरोधी माने जाते हैं और यही वजह है कि डीएमके की विचारधारा भी जाति और धर्म विरोधी है। डीएमके मूर्ति पूजा विरोधी, ब्राह्मण विरोधी पार्टी मानी जाती है। यही वजह है कि स्टालिन की पत्नी के मंदिर जाने की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Tamil Nadu Chief Minister M K Stalin's wife Durga Stalin worshipped in 'Sri Suvedharanyeswarar Swami Temple' at Thiruvengadu of Mayiladuthurai district. pic.twitter.com/1agoSyTkVN
— ANI (@ANI) March 4, 2024विज्ञापन