{"_id":"61257f138ebc3e679c12ac09","slug":"tamil-nadu-cm-mk-stalin-announces-construction-of-a-memorial-worth-39-crore-rupees-in-honor-of-former-chief-minister-m-karunanidhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: एम के स्टालिन ने पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के सम्मान में 39 करोड़ का स्मारक बनाने की घोषणा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: एम के स्टालिन ने पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के सम्मान में 39 करोड़ का स्मारक बनाने की घोषणा की
Wed, 25 Aug 2021 04:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 04:51 AM IST
सार
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि यह स्मारक तमिलनाडु के प्रसिद्ध समुद्र तट मरीना बीच पर 2.21 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
DMK President MK Stalin
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घोषणा की कि कामराजर सलाई के मरीना बीच पर द्रमुक के दिवंगत अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के सम्मान में 39 करोड़ रुपये की लागत से स्मारक बनाया जाएगा।
स्टालिन ने मंगलवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि तमिलनाडु के प्रसिद्ध समुद्र तट मरीना बीच पर स्मारक 2.21 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। स्टालिन ने सामाजिक कल्याण, परिवहन, शिक्षा, शहरीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास में अपने पिता करुणानिधि के योगदान को याद करते हुए कहा कि वह आधुनिक तमिलनाडु के निर्माता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मारक पर दिवंगत नेता का चित्र लगे होंगे।