{"_id":"673ae653f07c77a24f039558","slug":"tamil-nadu-cm-mk-stalin-16th-finance-commission-recommendations-should-fulfil-expectations-of-states-news-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'राज्यों की उम्मीद पूरे करने वाले हों आपके प्रस्ताव', सीएम स्टालिन ने वित्त आयोग के साथ की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'राज्यों की उम्मीद पूरे करने वाले हों आपके प्रस्ताव', सीएम स्टालिन ने वित्त आयोग के साथ की बैठक
Mon, 18 Nov 2024 12:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:31 PM IST
सार
स्टालिन ने बैठक के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 16वें वित्त आयोग के प्रस्ताव भारत के संघीय ढांचे को मजबूत करने वाले होंगे।
विज्ञापन
सीएम एमके स्टालिन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में हिस्सा लिया। स्टालिन ने एक निजी होटल में हुई बैठक में वित्त आयोग के अध्यक्ष और इसके सदस्यों का स्वागत किया। मीटिंग के दौरान तमिलनाडु सीएम ने कहा कि आयोग की ओर से जो प्रस्ताव दिए जाएं वह राज्यों की उम्मीद पूरे करने वाले हों। इन प्रस्तावों का भारत को दुनिया का एक विकसित देश बनाने में योगदान रहेगा।
उन्होंने कहा, "तमिलनाडु और राज्य के लोगों की तरफ से मुझे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का स्वागत करके खुशी हो रही है। मुझे भरोसा है कि 16वें वित्त आयोग के प्रस्ताव सभी भारतीय राज्यों की उम्मीदों को पूरा करने वाले होंगे और भारत को दुनिया में विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने वाले साबित होंगे।" स्टालिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 16वें वित्त आयोग के प्रस्ताव भारत के संघीय ढांचे को मजबूत करने वाले होंगे।
इससे पहले शनिवार को चेन्नई में रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक हुई थी। इसमें भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) के काम करने के तरीकों की समीक्षा हुई थी, ताकि भारत की लंबी तटीय सीमाओं पर सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। सांसदों के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सांसद राधा मोहन सिंह कर रहे थे। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय तटरक्षक बल के कई अफसर भी इस बैठक में मौजूद रहे थे।