फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin passed a resolution in the Assembly on the Sethusamudram project

CM MK Stalin: तमिलनाडु में सेतुसमुद्रम प्रस्ताव पारित, भाजपा विधायक का समर्थन

Fri, 13 Jan 2023 06:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 06:08 AM IST
सार

भाजपा सरकार ने अब तक सेतुसमुद्रम परियोजना के केवल एक जलमार्ग की योजना बनाई है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस जलमार्ग को विकसित करने के लिए धन आवंटित किया था। राजनीतिक कारणों से भाजपा ने सेतुसमुद्रम परियोजना का विरोध किया था।

विज्ञापन
Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin passed a resolution in the Assembly on the Sethusamudram project
एम के स्टालिन - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बृहस्पतिवार को सेतुसमुद्रम परियोजना पर विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा, सेतुसमुद्रम परियोजना से 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। यह कलाईनार (करुणानिधि) का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा, भाजपा सरकार ने अब तक सेतुसमुद्रम परियोजना के केवल एक जलमार्ग की योजना बनाई है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस जलमार्ग को विकसित करने के लिए धन आवंटित किया था। राजनीतिक कारणों से भाजपा ने सेतुसमुद्रम परियोजना का विरोध किया था। सीएम जयललिता सेतुसमुद्रम परियोजना के पक्ष में थीं, लेकिन अचानक उन्होंने भी अपना रुख बदल लिया था और परियोजना के खिलाफ मामला दायर कर दिया था। 
विज्ञापन


हम परियोजना के विरोध में कभी नहीं रहे : जहां एक ओर सीएम ने भाजपा पर परियोजना को विफल करने के प्रयासों का आरोप लगाया, वहीं भाजपा विधायक नयनार नागेंद्रन ने कहा, यदि रामसेतु को नुकसान पहुंचाए बिना परियोजना को क्रियान्वित किया जा सकता है, तो हम इसके लिए तैयार हैं। हमें पर्यावरणीय प्रभावों को भी ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार संसद में सेतुसमुद्रम परियोजना को लागू करने का विवरण पहले ही साझा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed