फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu chennai black magic 10 year old girl head found missing from body in grave

Tamilnadu: कब्र से गायब हो गया दस साल की बच्ची का सिर, मौके का हैरान करने वाला था नजारा

Fri, 28 Oct 2022 08:24 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 08:24 PM IST
सार

चेंगलपट्टू जिले के चित्रवाड़ी निवासी पांडियन की बेटी की 14 अक्तूबर को मौत हो गई थी। अगले दिन शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बताया गया है कि जिस जगह शव को दफनाया गया था वह खुदी हुई मिली। आस-पास के लोग भी मौके का नजारा देखकर हैरान रह गए।

विज्ञापन
tamil nadu chennai black magic 10 year old girl head found missing from body in grave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo pic

विस्तार

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में दफनाई गई दस वर्षीय बच्ची के शव के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। खंभा गिरने से बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद शव को चित्रवाड़ी कब्रिस्तान में दफना दिया गया।  मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शव दफनाने वाली जगह कुछ जादू टोना करने की संदिग्ध गातिविधियां दिखाई दी। कब्र के पास इमली का पाउडर और फूल बिखरे मिले। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाली बात सामने आई हैं। कब्रिस्तान में दफनाई गई बच्ची का सिर गायब मिला। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चेंगलपट्टू जिले के चित्रवाड़ी निवासी पांडियन की बेटी की 14 अक्तूबर को मौत हो गई थी। अगले दिन शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बताया गया है कि जिस जगह शव को दफनाया गया था वह खुदी हुई मिली। आस-पास के लोग भी मौके का नजारा देखकर हैरान रह गए। सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पांडियन ने बताया कि बच्ची की कब्र के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर एक टीम बनाई। टीम में जिला चिकित्सा विभाग और जिला राजस्व विभाग समेत अन्य अधिकारी को शामिल किया गया और शव को कब्रिस्तान से निकाला गया। जहां बच्ची का सिर गायब था। 
विज्ञापन


चेंगलपट्टू स्टेशन पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सिर ने मिलने से जादू टोना करने की आंशका है। फिलहाल, पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed