फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu bjp leader found dead with cut injuries in madurai police start investigation

Tamil Nadu: मदुरै में भाजपा नेता का शव बरामद, हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Thu, 15 Feb 2024 01:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 Feb 2024 01:13 PM IST
सार

शव पर कट के निशान पाए गए हैं। पहले पुलिस इस मामले में दुर्घटना के एंगल से जांच कर रही थी, लेकिन शव पर कटने के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
tamil nadu bjp leader found dead with cut injuries in madurai police start investigation
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै में भाजपा नेता का शव मिला है। शव पर कटने के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से इसकी जांच शुरू कर दी है। जिस नेता का शव बरामद हुआ है, उनकी पहचान मदुरै जिले में ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव शक्तिवेल (35 वर्षीय)  के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


शव पर कटने के निशान पाए जाने के बाद हत्या के एंगल से शुरू की जांच
भाजपा नेता शक्तिवेल का शव मदुरै जिले के थेवर कुरिंजी नगर इलाके से बरामद हुआ है। भाजपा नेता का शव वंडियार टोल गेट के पास मिला है। शव पर कट के निशान पाए गए हैं। पहले पुलिस इस मामले में दुर्घटना के एंगल से जांच कर रही थी, लेकिन शव पर कटने के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची है। 
विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शक्तिवेल वाहनों को फाइनेंस कराने का काम करते थे और संगु नगर स्थित अपने गोदाम जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में भाजपा नेता की हत्या होने का दावा किया जा रहा है रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना सुबह छह बजे की है, जब शक्तिवेल मदुरै के वलंतापुरम से अपने गोदाम जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed