फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu bandh called by DMK against center over constitution on cauvery management board

तमिलनाडु बंद, कावेरी जल विवाद को लेकर आज DMK का 'रोड-रोको'

Thu, 05 Apr 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
tamil nadu bandh called by DMK against center over constitution on cauvery management board

कावेरी जल विवाद को लेकर आज तमिलनाडु बंद का आह्वान किया गया है, जिसका असर आज सुबह से ही देखा जा रहा है। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने कुछ दिनों पहले ही 5 अप्रैल को बंद का ऐलान किया था। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड (सीएमबी) गठित न करने के मुद्दे पर डीएमके ने बंद की घोषणा की है। 

विज्ञापन


बता दें कि सर्वोच्च अदालत ने केंद्र को सीएमबी गठित करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया था जो कि 29 मार्च को खत्म हो गया। मीडिया से बातचीत में स्टालिन ने कहा कि 'पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11 अप्रैल के दिन उनके चेन्नई दौरे के दौरान काले झंडे दिखाएंगे।'
विज्ञापन

 



उन्होंने आगे कहा 'इसके लिए हमने सत्ताधारी एआईएडीएमके से भी सहयोग मांगा है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री और उनके साथ मौजूद रहने वाले केंद्रीय मंत्रियों को काले झंडे दिखाए जाएं।' बता दें कि स्टालिन ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और वीसीके नेताओं के साथ मिलकर वेल्लुवर कोट्टम में विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उन्हें और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी तमिलनाडु सरकार

सीएमबी गठित करने के मुद्दे पर तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने कहा कि किस तरह की याचिका डालनी है इसके बारे में हम कानूनी विशेषज्ञों से सलाह-मशवरा करेंगे। 

केंद्र सरकार ने नहीं किया कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड का गठन

पलानीसामी की अध्यक्षता में इस संबंध में कानूनी कदम के बारे में उप मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों की के बीच चर्चा हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कावेरी विवाद के संबंध में एक योजना तैयार करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया था। 29 मार्च को समय-सीमा समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को यह बैठक की गई।

पलानीसामी ने कहा था कि सरकार राज्य के अधिकारों को लागू करने और कावेरी मुद्दे पर किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है। उन्होंने हालांकि इस बात के संकेत दिए कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर दो दिन में सुप्रीम कोर्ट से संपर्क करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed