{"_id":"5db8ff248ebc3e93d965a6eb","slug":"tamil-nadu-all-schools-and-colleges-to-remain-closed-in-six-districts-due-to-heavy-rainfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, छह जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, छह जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद
Wed, 30 Oct 2019 08:44 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण स्कूल, कॉलेज बंद हैं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के छह जिले भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, थेनी, निरुद्धनगर, वेल्लोर और रामनाथपुरम के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने एक अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
Tamil Nadu: All schools and colleges to remain closed in six districts (Tirunelveli, Tuticorin, Theni, Virudhunagar, Vellore and Ramanathapuram), due to heavy rainfall.
— ANI (@ANI) October 30, 2019विज्ञापन
प्रशासन ने मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। चेन्नई में भारतीय मौसम विभाग के दक्षिण क्षेत्र प्रमुख बालाचंद्रन ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु में व्यापक रूप से बारिश होने की उम्मीद है। कन्याकुमारी और मदुरै सहित 16 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। तमिलनाडु के अलावा मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। तेलंगाना, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
क्यार तूफान की वजह से कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग ने आज जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।