फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taliban said we will not allow its land to be used against India

India-Taliban: तालिबान बोला- भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी जमीन का इस्तेमाल

Wed, 20 Jul 2022 05:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 20 Jul 2022 05:30 AM IST
सार

तालिबान अपने किसी भी पड़ोसी मुल्क के खिलाफ अफगान भूमि का इस्तेमाल नहीं होने देगा। इनमें निश्चित तौर पर भारत भी शामिल है।

विज्ञापन
Taliban said we will not allow its land to be used against India
तालिबान का सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत की ओर से दिए गए संकेतों के बाद तालिबान का रुख उसके प्रति नरम है। उसने साफ कह दिया है, भारत समेत किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी के खिलाफ अमेरिका को तमाम चेतावनियां देने के एक हफ्ते बाद अफगान तालिबान के मुखिया शेख हिबातुल्लाह अखुंदजादा ने एक धार्मिक सभा में कहा, तालिबान वाशिंगटन से अच्छे संबंध चाहता है। 
विज्ञापन


साथ ही कहा, तालिबान अपने किसी भी पड़ोसी मुल्क के खिलाफ अफगान भूमि का इस्तेमाल नहीं होने देगा। इनमें निश्चित तौर पर भारत भी शामिल है। अपने पहले के वक्तव्यों में अखुंदजादा अमेरिका के खिलाफ सख्त भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। उन्होंने एक बार यहां तक कहा था कि आप हमारे खिलाफ परमाणु बम इस्तेमाल करते हैं तो भी हमें इस्लाम की राह से डिगा नहीं सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान अब दुनिया से अलग किए जाने के हालात बदलना चाहता है। हाल में भारत के विदेश मंत्रालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर अफगानिस्तान को मानवीय मदद पहुंचाने पर विमर्श किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed