फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Take out the country but I will not sing Vande Mataram

सपा नेता आजमी बोले- देश से बाहर निकाल दो, नहीं गाऊंगा वंदे मातरम

Fri, 28 Jul 2017 03:12 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला/ ब्यूरो, मुंबई Updated Fri, 28 Jul 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
Take out the country but I will not sing Vande Mataram
abu azmi

मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल भाजपा-शिवसेना ने राज्य में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने की मांग की है। महाराष्ट्र में सपा के विधायक अबू आसिम आजमी ने इसका प्रखर विरोध करते हुए कहा है कि चाहे तो देश से बाहर निकाल दो लेकिन, वंदे मातरम नहीं गाऊंगा। इससे नया विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि वंदे मातरम गाने को लेकर भले ही हमें मुल्क से निकाल दो, लेकिन सच्चा मुसलमान वंदे मातरम नहीं गाएगा। आजमी ने कहा कि मैं वंदे मातरम का सम्मान करता हूं, परन्तु मेरा मजहब मुझे वंदे मातरम कहने की इजाजत नहीं देता।
विज्ञापन


चाहे तो जेल में डाल दो, लेकिन हम वंदे मातरम नहीं कहेंगे। दरअसल, बीजेपी विधायक राज पुरोहित ने मांग की है कि महाराष्ट्र में स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य किया जाए। पुरोहित की इस मांग का शिवसेना ने भी समर्थन किया है लेकिन, सपा और एमआईएम जैसी पार्टियों के नेता इसके विरोध में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरोहित ने बृहस्पतिवार को विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में वंदे मातरम अनिवार्य करने के लिए यदि जरूरत हुई तो सदन में भी यह मांग उठाऊंगा। पुरोहित की इस मांग पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम और सपा ने एक सुर में विरोध शुरू कर दिया है।

एमआईएम विधायक वारिस पठान ने कहा कि कोई विचारधारा किसी पर थोपी नहीं जा सकती। मैं वंदे मातरम नहीं गाऊंगा। वारिस पठान ने अपने पार्टी के नेता असदुद्दीन ओवैसी की तर्ज पर कहा कि मेरे गले पर कोई छुरी रख कर या बंदूक रख कर भी बोलने को कहे तब भी वंदेमातरम नहीं बोलूंगा। विधानसभा में यदि यह मुद्दा उठा तो विरोध करूंगा।

वंदे मातरम के मामले में शिवसेना नेता व सूबे के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने कहा कि किसी की गर्दन पर छुरी रखने का सवाल नहीं है। अगर उनको वंदे मातरम कहने में इतनी शर्म लगती है तो वो खुद यहां से चले जाएं। यह हमारी मातृ भूमि है।


इस भूमि को स्वतंत्र करने वाला गीत है और उस गीत का आदर करने में तकलीफ होती है तो वे यहां से चले जाएं। रावते ने कहा कि उनको पाकिस्तान की ही याद क्यों आती है। उन्हें बांग्लादेश की याद क्यों नहीं आती। यहां रहते है लेकिन दिल से पाकिस्तानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed