फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will hold the Gujarat assembly elections

गुजरात विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर खुद मैदान संभालेंगे पीएम मोदी

Fri, 14 Jul 2017 09:01 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Jul 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will hold the Gujarat assembly elections
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री विजय रूपानी की तमाम तैयारियों के बावजूद पीएम मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर खुद मैदान संभालेंगे। इस प्रयास में मोदी ने चुनाव से पहले प्रदेश के सभी 33 जिलों का दौरा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ताकि वर्ष के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिले। सूत्र बताते हैं पीएमओ और भाजपा के संयुक्त प्रयास के जरिए विभिन्न योजनाओं के उदघाटन को लेकर पीएम मोदी के गुजरात के कार्यक्रम इस कदर बनाए जा रहे हैं कि चुनाव से पहले मोदी हर जिले तक पहुंच सकें।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राज्य की जनता के बीच जाने का प्रस्ताव खुद पीएम की ओर से आया है। पार्टी के एक वरिष्ठ महामंत्री का कहना है कि तमाम उंचाईयों पर पहुंचने के बावजूद मोदी का लगाव प्रदेश की जनता से कम नहीं हुआ है। उनमें पार्टी कार्यकर्ता का भाव अभी भी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि वे चुनाव में जमीन पर उतरने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में भी यह नजारा देखने को मिला था। जब पीएम ने खुद मोर्चा संभालते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार तीन दिन रोडशो किया था। ऐसा ही नजारा गुजरात में भी नजर आएगा। 

नर्मदा को लेकर पीएम का गुजरात में है अगला कार्यक्रम 
प्रदेश सरकार की ओर से नर्मदा से जुडे कार्यक्रम के लिए पीएम को आमंत्रित किया गया है। बरसात के तुंरत बाद मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में मोदी के जरिए उदाघटन किए जाने वाले कार्यक्रमों की सूची बनाकर पीएमओ को भेजी गई है।

जून के अंतिम सप्ताह में 29 से 30 तक गुजरात दौरे पर रहे मोदी ने महात्मा गांधी के आश्रम जाने के अलावा राजकोट और अमरेली जिले का दौर किया था।  आजी डैम का निरिक्षण करने के साथ—साथ मोदी ने राजकोट में रोडशो किया था। 

15 जुलाई को कोविंद पहुचेंगे पीएम के गृहप्रदेश 

PM Modi will hold the Gujarat assembly elections
राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद 15 जुलाई को अहमदाबाद पहुचेंगे। यहां पर वे सूबे के भाजपा सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर उनसे समर्थन मागेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुडे स्थलों का भी वे दौरा कर सकते हैं।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भी रहने की उम्मीद है। बशर्ते की उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चयन को लेकर दिल्ली में जारी गतिविधियों में वे व्यस्त न रहें। कोविंद के साथ प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव भी साथ रहेंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed