{"_id":"5efae22f8ebc3e42e9176fed","slug":"taj-hotel-mumbai-bomb-attack-theart-call-taj-hotel-to-blow-upwith-bombs-from-pakistan-security-tightened-outside-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आई मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी वाला कॉल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान से आई मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी वाला कॉल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Tue, 30 Jun 2020 12:31 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
ताज होटल मुंबई
मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद होटल के बाहर और आस-पास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात 12.30 बजे होटल ताज पैलेस के स्टाफ को पाकिस्तान के कराची से धमकी भरी कॉल की गई, जिसमें कहा गया कि होटल को बम से उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कॉल करने वाले शख्स ने स्टाफ को कहा कि वह लश्कर-ए तैयबा का सदस्य है। शख्स ने कहा कि होटल पर हमला किया जाएगा और उसे साल 2008 में हुए मुंबई हमलों की तरह ही उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, इसके बाद दूसरा फोन कॉल बांद्रा के होटल ताज लैंड्स एंड में किया गया। वहां भी स्टाफ को इसी अंदाज में धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों होटलों को एक ही नंबर से फोन आया है और यह नंबर पाकिस्तान का है।
यह भी पढ़ें: कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, 11 की मौत
दूसरी तरफ, धमकी भरी कॉल को देखते हुए मुंबई पुलिस ने होटल की सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं, साइबर सेल भी सक्रिय हो गया है और मामले की जांच कर रहा है। इसके अलावा, टेलीकॉम विभाग की मदद से कॉल करने वाले की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
बता दें कि, 26 नवंबर 2008 को मुंबई के ताज होटल पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले को लश्कर-ए तैयबा ने ही अंजाम दिया था। इस आतंकी संगठन के आतंकवादियों ने समुद्र के रास्ते भारत में प्रवेश किया था और इस हमले को अंजाम दिया था। इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। हमलावर आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था, जबकि एक आंतकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी दे दी गई।