फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tactical and diplomatic use of terrorism in China

अपना घर बचाने को चीन ले रहा आतंकी मदद

Fri, 15 Mar 2019 05:06 AM IST
Avdhesh Kumar गुंजन कुमार, नई दिल्ली
गुंजन कुमार, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
Tactical and diplomatic use of terrorism in China
सांकेतिक तस्वीर
जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की कोशिशों में अड़ंगा लगाने वाला चीन सामरिक और कूटनीतिक बिसात पर खूंखार आतंकी गुटों का मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले देशों को अलग-थलग करने के मकसद से तैयार ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। आतंकवाद के खात्मे के लिए जब पूरी दुनिया हाथ मिलाने को आगे आ रही है, चीन बड़ी सफाई से उसी आतंकवाद का इस्तेमाल अपना किला मजबूत करने में कर रहा है।
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि चीन सिर्फ जैश ही नहीं बल्कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अफगानिस्तान के तालिबान की चोरी छिपे मदद लंबे समय से कर रहा है। अफगानिस्तान में भारत और अमेरिका के दखल को संतुलित करने के लिए कूटनीतिक चाल के तहत तालिबान की भरपूर मदद की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, टीटीपी और जैश के पाकिस्तान और कश्मीर विरोधी एजेंडे को अपने नियंत्रण में रखने के लिए भी चीन लगातार खुफिया चाल चलता रहा है। ताजा खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन सामरिक और कूटनीतिक स्तर पर आतंकवाद का इस्तेमाल कर एक तीर से कई शिकार करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


सीपीईसी की सुरक्षा को जैश दे रहा मदद

सूत्रों ने बताया कि चीन अपने उत्तर-पश्चिम के शिगजियांग प्रांत में मुसलिम उग्रवाद को काबू में रखने के लिए जैश और टीटीपी की हर स्तर पर मदद ले रहा है। इसके अलावा चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) की सुरक्षा के लिए भी जैश की सहायता ले रहा है। सीपीईसी चीन के अशांत शिगजियांग से शुरू होकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा और पीओके से गुजरता है जहां इन आतंकी संगठनों का दबदबा है। उनके मुताबिक, यह कॉरिडोर चीन के कारोबारी आजादी के लिए काफी अहम है। इसके बनने और सुचारु  संचालन से तेल के अयात के लिए समुद्री रास्ते से चीन को निजात मिल जाएगी। साथ ही पाकिस्तान में ऊर्जा के क्षेत्र में चीन के अरबों के निवेश के चलते भी वह जैश जैसे गुटों पर कार्रवाई से आंख मूंद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को पहले से थी बीजिंग से झटके की आशंका

पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट कार्रवाई के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की चीन यात्रा के दौरान आतंकवाद के स्टेट पॉलिसी के तहत इस्तेमाल पर नए सिरे से बातचीत हुई थी लेकिन ऐसे देशों को बेनकाब करने के लिए चीन ने अपनी तरफ से कोई आश्वासन नहीं दिया था। सूत्रों ने बताया कि भारत को पहले से आशंका थी कि यूएन में मसूद अजहर के मामले में चीन एक बार फिर झटका देगा। चीन भले ही इस मामले में अपने वीटो का कारण तकनीकी बता रहा हो लेकिन इसके पीछे बड़ी सोची समझी सामरिक चाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed