{"_id":"5d499c178ebc3e6c9b48183e","slug":"syama-prasad-mukherjee-nephew-chittatosh-mookerjee-reactions-on-revoke-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 पर बोले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के भतीजे, देर से ही सही पर फैसले ने खुशी दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुच्छेद 370 पर बोले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के भतीजे, देर से ही सही पर फैसले ने खुशी दी
Tue, 06 Aug 2019 08:57 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 06 Aug 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन संघ संस्थापक और अनुच्छेद 370 से जम्मू कश्मीर को आजाद कराने का सपना संजोने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के भतीजे ने सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 को बहुत पहले ही खत्म होना चाहिए थे, लेकिन देर से ही सही सरकार का यह कदम सराहनीय है। हमारे चाचा के इस सपने को साकार होता देख हम खुश हैं।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश 90 वर्षीय चित्ततोष मुखर्जी ने कहा, अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करना न तो गैरकानूनी है और न ही असंवैधानिक। अनुच्छेद 370 घाटी में सिर्फ नफरत और तनाव को बढ़ावा दे रहा था। इसे हटाना जरूरी था।
विज्ञापन
यह आतंक को बढ़ावा दे रहा था और घाटी में चरमपंथ की जड़ था। सरकार का फैसला संविधान के साथ कोई धोखा नहीं है। चित्ततोष कहते हैं कि जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छे 370 को खत्म करने का सपना संजोया था तब वह उनके पास दिल्ली में ही रहते थे। इस लिए इसके महत्व को वह ज्यादा बेहतर समझ सकते हैं।
विज्ञापन