फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swimming added in CBSE School Games

स्कूली खेलों में तैराकी शामिल, सीबीएसई कराएगा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता

Sat, 01 Oct 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
Swimming added in CBSE School Games
- फोटो : demo
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने खेलों को बढ़ावा देने के उददे्श्य से तैराकी को भी अपने खेलों की सूची में शामिल किया है। सीबीएसई ने तैराकी को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह दी है। दरअसल, सीबीएसई अपने संबद्धता प्राप्त स्कूलों में इंटर स्कूल व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। ऐसे में तैराकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी नवंबर में भोपाल में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


सीबीएसई ने वर्तमान सत्र 2016-17 से तैयारी प्रतियोगिता आयोजित करेगा। बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी स्कूलों को भेज दी है। बोर्ड ने स्कूलों को साफ कर दिया है कि जो स्कूल इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनना चाहते हैं उन्हें अपनी सहमति देनी होगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में 15-18 नवंबर के दौरान होगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस साल के लिए सीबीएसई इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। इस प्रतियोगिता के तहत कुछ खेल हो चुके हैं जबकि कुछ खेल जल्द ही आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

Swimming added in CBSE School Games

दरअसल, बोर्ड की सोच है कि खेल न सिर्फ स्वास्थय के लिए अच्छे हैं बल्कि इससे पढ़ाई में भी बच्चों का प्रदर्शन सुधारने में मदद मिल सकती है। तैराकी प्रतियोगिता के साथ ही बोर्ड ने स्कूलों को जानकारी भेजी है कि बोर्ड स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) से संबंधित नहीं है।

एसजीएफआई की एक ईकाई सीबीएसई स्पोर्ट्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन आगरा में हैं। सीबीएसई ने साफ किया है कि सीबीएसई इसका प्रतिनिधित्व नहीं करता। यदि कोई स्कूल एसजीएफआई केबैनर तले भाग लेता है तो स्कूल अपने जोखिम व विवेक से हिस्सा ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed