{"_id":"5dc0f2f18ebc3e01830a391c","slug":"swaraj-kaushal-revealed-that-aiims-doctors-were-not-ready-to-do-sushma-swaraj-surgery-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज की सर्जरी को तैयार नहीं थे एम्स के डॉक्टर, लेकिन वो बोलीं...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुषमा स्वराज की सर्जरी को तैयार नहीं थे एम्स के डॉक्टर, लेकिन वो बोलीं...
Tue, 05 Nov 2019 09:26 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 05 Nov 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन को तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। उनके प्रशंसक उनके पति स्वराज कौशल से ट्विटर पर उनकी बातें करते रहते हैं। लोगों को सुषमा के राजनीतिक जीवन, शादी, अध्यात्मिक विचार सहित कई चीजें जानने की उत्सुकता है। वहीं कौशल भी प्रशंसकों को निराश नहीं करते हैं।
विज्ञापन
इसी बीच कौशल ने ट्विटर पर सुषमा की सर्जरी को लेकर एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एम्स के डॉक्टर सुषमा के गुर्दा प्रत्यर्पण (किडनी ट्रांसप्लांट) की सर्जरी को भारत में करने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन वह नहीं मानी और विदेश जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
स्वराज ने पहले ट्वीट में लिखा, 'एम्स के डॉक्टर उनकी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी को भारत में करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय गौरव का मामला है और विदेश जाने से मना कर दिया। उन्होंने अपनी सर्जरी के लिए एक तारीख तय की और डॉक्टर मुकुट मिंज से कहा- डॉक्टर साहब आप सिर्फ स्ट्रूमेंट पकड़िए, कृष्णा मेरी सर्जरी आप करेंगे।'
विज्ञापन
Just a day later, she was smiling in an easy chair. She said ‘if we go abroad, people will lose faith in our Doctors and hospitals.’ She treated her surgery as a minor operation. She gave all credit to the aiims doctors who are best in the world, dedicated sisters and the staff.
— Governor Swaraj (@governorswaraj) November 4, 2019
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'एक दिन बाद ही वह कुर्सी पर आराम से मुस्कुरा रही थीं। उन्होंने कहा कि यदि मैं विदेश जाती तो लोगों का हमारे डॉक्टरों और अस्पतालों पर से विश्वास उठ जाता। उन्होंने अपनी सर्जरी को एक छोटे से ऑपरेशन के तौर पर लिया। उन्होंने पूरा श्रेय एम्स के डॉक्टर्स (समर्पित नर्स और स्टाफ को भी) को दिया जो दुनिया में बेहतरीन हैं।'
कौशल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वराज का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, 'एक परिवार के रूप में हमारे पास सुषमा स्वराज के इलाज में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। वह लगातार डॉक्टरों के संपर्क में थे। वह हमेशा उन्हें सलाह देते थे कि वह तनाव न लें क्योंकि उनका स्वास्थ्य सर्वोपरि है। बांसुरी और मैं सदा उनके आभारी रहेंगे।