{"_id":"61f8047fb8ae747cda14ec66","slug":"swaminarayan-temple-entered-in-guinness-book-of-records-in-huge-gathering-of-idols","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guinness Book Of World Record: मूर्तियों के विशाल समागम में स्वामीनरायण मंदिर का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज, मुंबई में दिया गया सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Guinness Book Of World Record: मूर्तियों के विशाल समागम में स्वामीनरायण मंदिर का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज, मुंबई में दिया गया सम्मान
Mon, 31 Jan 2022 09:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 31 Jan 2022 09:17 PM IST
सार
श्री स्वामीनारायण भगवान के हजारों स्वरूपों के इस अनोखे संगठन का आयोजन 18 दिसंबर के दिन गुजरात के कुंडल धाम स्थित स्वामीनारायण मंदिर में किया गया था।
विज्ञापन
guinness book of world record
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री स्वामीनारायण भगवान के विभिन्न स्वरूपों की 7090 मूर्तियों का विशाल समागम कर स्वामी नरायण मंदिर कुंडलधाम गुजरात ने वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया है। मूर्तियों के विशाल समागम के लिए इस मंदिर को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड का सम्मान मिला और ज्ञानजीवनदास स्वामी को मुंबई में यह अवॉर्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनू मजुमदार और उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा ज्ञानजीवन दास स्वामी के संतों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट अर्पण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुंबई के श्रद्धालु और विशिष्ठ महानुभावो की उपस्थित रहे।
विज्ञापन
श्री स्वामीनारायण भगवान के हजारों स्वरूपों के इस अनोखे संगठन का आयोजन 18 दिसंबर के दिन गुजरात के कुंडल धाम स्थित स्वामीनारायण मंदिर में भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म के विकास एवं भगवान की उपासना के प्रसार के उद्देश्य से किया गया था। इस कार्यक्रम का अवलोकन कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स की टीम ने इसे विश्वविक्रम का दर्जा दिया है।
विज्ञापन
ज्ञानजीवन दास की प्रेरणा से निर्मित भगवान की लाखों मूर्तियां विश्वभर में भक्तों के घरों में सुशोभित है। उनकी भावना रही है कि भगवान की इन सुन्दर मूर्तियों के दर्शन कर लोग इन्हें ह्रदय में बसा ले जिससे हर व्यक्ति का मन मंदिर बन जाए। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वामिनारायण संप्रदाय ने सनातन हिन्दू परंपरा और भारतीय संस्कृति का समग्र विश्व में प्रसारित का कार्य किया है। मुंबई के सर्वोपरि नगर स्वामी नारायण मंदिर में आयोजित अवार्ड समारोह के दौरान मुंबई महानगर के पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।