फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swami Chidanand Saraswati performed Maha Aarti of Maa Yamuna at Chhath Ghat in Delhi

Maha-Aarti: स्वामी चिदानंद सरस्वती ने की मां यमुना की महाआरती, बोले- स्वच्छ यमुना अभियान की दिशा में पहला कदम

Sun, 19 Feb 2023 08:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 19 Feb 2023 08:46 PM IST
सार

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने हिंदुस्तान के लोगों की देव भक्ति अलग अलग हो सकती है लेकिन देश भक्ति के मामले में सब को एक होना होगा। इस दौरान यमुना में गंदगी को लेकर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने चिंता जताई।

विज्ञापन
Swami Chidanand Saraswati performed Maha Aarti of Maa Yamuna at Chhath Ghat in Delhi
यमुना महाआरती का हुआ आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने रविवार को यमुना के छठ घाट पर मां यमुना की महा आरती की। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि यह महाआरती स्वच्छ यमुना अभियान की दिशा में पहला कदम है। यमुना को साफ करना कठिन नहीं है। केवल आवश्यक है अपनी सोच और मन को साफ करना। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान के लोगों की देव भक्ति अलग अलग हो सकती है लेकिन देश भक्ति के मामले में सब को एक होना होगा। इस दौरान यमुना में गंदगी को लेकर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि दुर्गंध और गंदगी के कारण दिल्ली में यमुना के तट पर खड़ा होना भी मुश्किल है। ऐसे में छठ पर्व पर व्रती कैसे स्नान करते होंगे यह गंभीर चिंतन का विषय है। 
विज्ञापन


सांसद नरेश बंसल ने जताई यमुना में गंदगी पर चिंता
वहीं, सांसद नरेश बंसल ने कहा कि वह उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उत्तराखंड से ही मां गंगा और यमुना का उद्गम हुआ है। पूरे उत्तराखंड में दोनों नदियां बहुत ही निर्मल और स्वच्छ रूप में प्रभावित होती हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि धीरे-धीरे इनका जल प्रदूषित होने लगा है। दिल्ली में आकर तो यमुना गंदे नाले में तब्दील हो जाती है। इस दौरान उन्होंने स्वामी चिदानंद के इस प्रयास के लिए आभार प्रकट किया। वहीं, स्वच्छ गंगा मिशन के जी अशोक कुमार ने विश्वास दिलाया कि अगले दो साल में यमुना को उचित स्तर तक साफ कर दिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश खेर ने किया मंत्रमुग्ध
इस महाआरती में गायक कैलाश खेर ने आदियोगी और नमामि गंगे गीत गा कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का आयोजन यमुना परिवार काउंसिल ने किया था। यमुना परिवार काउंसिल के अध्यक्ष कपिल गर्ग  ने बताया कि दिल्ली में पिछले एक वर्ष से तीन अलग अलग स्थानों पर यमुना आरती का आयोजन किया जा रहा है।


इस महाआरती में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर,  स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी अशोक कुमार, साध्वी भगवती सरस्वती, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक, महेश भारद्वाज, आईएएस घनश्याम मीणा, प्रसिद्ध समाजसेवी नरेश ऐरन, पीडब्ल्यूडी के महानिदेशक अनंत कुमार, समाजसेवी सुशील बंसल, असम के पूर्व राज्यपाल  के मीडिया सलाहकार अतुल सिंघल सहित कई संत, समाज के प्रबुद्ध लोग और हजारों यमुना भक्त भी शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed