{"_id":"5b9cb50a867a557ea82f563b","slug":"swachhata-hi-seva-pm-modi-interacts-with-students-of-baba-sahib-ambedkar-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जब स्कूल परिसर में बच्चों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे और कहा- YES सर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो: जब स्कूल परिसर में बच्चों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे और कहा- YES सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पीएम मोदी ने करीब 2 हजार लोगों को खत लिखा है। आने वाले 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। पीएम मोदी ने देश की जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह महात्मा गांधी के लिए यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने दिल्ली के बाबा साहब अंबेडकर स्कूल परिसर में झाड़ू लगाया। पीएम ने स्कूल के बच्चों को भी स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। बच्चों में भी पीएम से बात करने के बाद उत्साह दिखा। पीएम ने बच्चों को बताया कि आज (15 सितंबर) से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलने वाला है।
विज्ञापन
#WATCH PM Modi interacts with students at Baba Sahib Ambedkar Higher Secondary School in Paharganj, Delhi during #SwachhataHiSeva movement pic.twitter.com/FOuKlkP1FY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 15, 2018
सबको बाबा साहब अंबेडकर बनना है
पीएम ने बच्चों से कहा, 'आप लोग भाग्यवान हैं क्योंकि जिस जगह पर आप लोग पढ़ रहे हैं, वह बाबा साहब अंबेडकर का सपना था। सबको बाबा साहब के जैसा बनना है।' पीएम को जवाब में बच्चों ने 'येस सर' कहकर कहा। आखिर में बच्चों ने पीएम से हाथ भी मिलाया। साथ ही जब पीएम स्कूल से निकलने लगे तो बच्चों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। पीएम ने स्कूल परिसर में झाड़ू लगाने के साथ साथ कचरा भी अपने हाथों से उठाया।