{"_id":"66cd82ce4f565358b40d4373","slug":"suvendu-alleges-4-student-activists-missing-police-arrest-them-in-attempt-to-murder-case-news-updates-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Rape case: शुभेंदु बोले- चार छात्र कार्यकर्ता लापता; पुलिस ने दिया जवाब- कोई गायब नहीं, बल्कि हिंसा...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata Rape case: शुभेंदु बोले- चार छात्र कार्यकर्ता लापता; पुलिस ने दिया जवाब- कोई गायब नहीं, बल्कि हिंसा...
Tue, 27 Aug 2024 01:12 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:12 PM IST
सार
पुलिस ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि लापता का आरोप झूठा है। साथ ही दावा किया कि चारों मंगलवार को 'नबन्ना अभियान' के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
शुभेंदु
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के चार छात्र कार्यकर्ताओं के लापता होने के दावे को खारिज कर दिया। पुलिस ने कहा कि छात्रों के लापता होने का दावा झूठा है। साथ ही यह स्पष्ट किया कि इन लोगों को हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़ी साजिश में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बिना नाम लिए कहा कि लापता का आरोप झूठा है और दावा किया कि चारों मंगलवार को 'नबन्ना अभियान' के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
यह है मामला
गौरतलब है, नबन्ना अभियान से एक दिन पहले भाजपा नेता ने पार्टी के चार छात्र कार्यकर्ताओं के लापता होने पर चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था, 'छात्र कार्यकर्ता, जो हावड़ा स्टेशन पर पहुंचने वाले स्वयंसेवकों को भोजन वितरित कर रहे थे, आधी रात के बाद अचानक लापता हो गए। न तो उनका पता लगाया जा सका है और न ही वे अपने फोन का जवाब दे रहे हैं। हमें आशंका है कि उन्हें ममता पुलिस ने गिरफ्तार/हिरासत में लिया होगा।'
विज्ञापन
बंगाल पुलिस ने दिया जवाब
बंगाल पुलिस ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'एक नेता चार छात्रों के बारे में झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि कोई भी गायब नहीं है। चारों आज नबन्ना अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की योजना बना रहे थे और हत्या तथा हत्या के प्रयास की साजिश में शामिल थे। उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा के हित में गिरफ्तार किया गया है और उनके परिवारों को सूचित किया गया है।'